फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: गुस्से से तिलमिलाई मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा, सबके सामने दीं गालियां

Tue, 07 Jan 2020 04:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 07 Jan 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli hit Vishal Aditya Singh with chappal ugly spat
Vishal Aditya Singh and Madhurima - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) लड़ाई का अखाड़ा बन चुका है। कोई न कोई कंटेस्टेंट आए दिन घर में लड़ता हुआ नजर आता है। छह जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में घरवालों को मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। दोनों ने एक दूसरे को गालियां भी दी। इसके बाद मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा। बात इतनी बढ़ गई कि 'बिग बॉस' ने इन दोनों में से किसे बाहर जाना है खुद तय करने को बोला।

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli hit Vishal Aditya Singh with chappal ugly spat
Vishal Aditya Singh - फोटो : twitter

मधुरिमा, विशाल और रश्मि देसाई आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी चाय के कप को लेकर दोनों का झगड़ा शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि मधुरिमा अपनी चप्पल उतारकर विशाल के हाथ पर मारती हैं। विशाल बुरी तरह भड़क जाते हैं। विशाल बिग बॉस से कन्फेशन रूम में बुलाने की जिद करने लगते हैं। 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli hit Vishal Aditya Singh with chappal ugly spat
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : twitter

'बिग बॉस' विशाल और मधुरिमा को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। 'बिग बॉस' मधुरिमा से कहते हैं जो आपने किया वो गलत बर्ताव है आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। इस पर विशाल कहते हैं कि 'अगर मैं इनको मारता तो भी क्या यही होता?' जवाब में 'बिग बॉस' कहते हैं कि 'क्या आप धमकी दे रहे हैं?' इस पर विशाल कहते हैं कि 'यह हमारा निजी मामला नहीं है। न ही मेरा इनसे कोई रिश्ता है।' 'बिग बॉस' कहते हैं कि 'आपने घर से बेघर होने की प्रक्रिया में मधुरिमा को यह कहते हुए बचाया था कि आपका उनका रिश्ता रह चुका है इसलिए ऐसा कहा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli hit Vishal Aditya Singh with chappal ugly spat
Rashami, Madhurima and Vishal - फोटो : voot

विशाल कहते हैं 'यह निजी मामला नहीं है।' इसके बाद 'बिग बॉस' कहते हैं कि 'आप दोनों को फैसला लेना होगा कि घर में से कौन बाहर जाएगा।' इन दोनों को घरवाले समझाते हैं। इस दौरान दोनों की बहस फिर से शुरू हो जाती है। मधुरिमा विशाल से माफी मांगती हैं लेकिन विशाल उनकी एक नहीं सुनते।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli hit Vishal Aditya Singh with chappal ugly spat
मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Social Media

विशाल कहते हैं कि यह तीसरी बार हुआ है। विशाल का जवाब सुनकर मैं तो नहीं जा रही है। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर से इनमें से कोई बाहर होता है या फिर नहीं। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है। वीडियो नॉमिनेशन प्रकिया है। इस वीडियो में सभी लोग एक कंटेस्टेंट को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन शहनाज अपना फैसला सुनाकर पूरा खेल पलट देती हैं। देखिए वीडियो...

Bigg Boss 13: नॉमिनेशन से बचाने के लिए शहनाज ने पलटा सिद्धार्थ का गेम, देखते ही भड़कीं माहिरा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed