फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई से शादी करना चाहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला, मीडिया के सामने खुद किया इशारा!

Tue, 04 Feb 2020 10:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 04 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla hints wants to marry Rashami Desai video viral
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : Instagram

रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का रिश्ता कैसा है, ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। ये दोनों 'बिग बॉस 13' में लड़ाई झगड़े के अलावा प्यार भरी नोकझोंक करते भी दिखाई दिए। यहां तक कि जब घरवालों से मिलने उनके अपने घर में आए थे तो रश्मि भावुक होकर रोने भी लगी थीं। रश्मि को यूं रोता देख सिद्धार्थ भावुक हो गए थे और अपने हाथों से उन्हें पानी पिलाया था। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला बातों बातों में रश्मि के साथ शादी करने का इशारा दे रहे हैं। 

Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla hints wants to marry Rashami Desai video viral
Rashami Desai - फोटो : Instagram

मीडिया से सवाल जवाब वाला प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरहान से ब्रेकअप की बात जैसी ही रश्मि ने स्वीकारी तो पत्रकार ने एक सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने शादी की ओर इशारा किया। अरहान से ब्रेकअप की बात जैसे ही रश्मि ने कबूली तो पत्रकार ने रश्मि से कहा- 'मतलब आप अभी सिंगल हो और मिंगल होने के लिए तैयार हो।' इस पर रश्मि ने कुछ नहीं कहा।

Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla hints wants to marry Rashami Desai video viral
Bigg Boss 13 - फोटो : Instagram

इसके बाद पत्रकार ने कहा- 'यहां पर सिद्धार्थ भी हैं जो मिंगल होने के लिए तैयार हैं।' इसके बाद सिद्धार्थ कहते हुए नजर आ रहे हैं- 'फिलहाल यहां पर हैं लेकिन अगर वो कुछ और कहेंगी तो फिर कुछ और होगा।' ये बात कहते हुए सिद्धार्थ रश्मि की तरफ देखने लगते हैं और मुस्कुराते हैं। वहीं रश्मि भी उन्हें देखने लगती हैं। शो की शुरुआत में सिद्धार्थ और रश्मि का बहुत झगड़ा होता था लेकिन अब कम हो गया है। ये दोनों कई बार एक दूसरे से अपनी निजी जिंदगी की बातें करते भी दिखे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kal dekhiye #reporters karenge contestestents se swaal jo machaynge bada bawaal about relationship #RASHMIDESAI & arhaan relation , #SHEHNAAZGILL & #Sidharthshukla relation & #ASIMRIAZ Hua expose leke shruti tuli k relation ke regard !! Dekhiye kal !!! #bb13

A post shared by BIGGBOSS TV (@biggboss_.tv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla hints wants to marry Rashami Desai video viral
vaishnavi macdonald - फोटो : social media

रश्मि और सिद्धार्थ ने बिग बॉस में आने से पहले एक दूसरे के साथ 'दिल से दिल तक' सीरियल में भी आए थे। इस सीरियल में सिद्धार्थ की मां का रोल वैष्णवी महंत ने निभाया था। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू वैष्णवी ने इनके रिश्ते पर कहा था- दोनों की पर्दे पर और पर्दे के पीछे गजब की केमिस्ट्री थी। मुझे लगता है कि रश्मि सिद्धार्थ को बहुत पसंद करती हैं। हम लोग उनके चेहरे पर वो देख भी सकते हैं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla hints wants to marry Rashami Desai video viral
Vaishnavi Macdonald, Siddharth and Rashami - फोटो : file photo

वैष्णवी ने आगे कहा था- 'हम लोग उनके चेहरे पर वो देख भी सकते हैं। सिद्धार्थ बहुत हैंडसम हैं और रश्मि बहुत सुंदर हैं। कई बार हम लोग सेट पर यही सोचते थे कि दोनों शादीशुदा नहीं हैं इसलिए इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। हमेशा हम लोगों को लगता था कि यह दोनों एक दूसरे के लिए बेस्ट हैं। मैं हमेशा यही कहती थी कि जब भी सिद्धार्थ शादी करे तो उन्हें अपने आप पर थोड़ा काबू करना होगा। रश्मि शांत स्वभाव की हैं जो उनके लिए अच्छा है।' 

Bigg Boss 13: चार महीने बाद रश्मि देसाई ने अरहान से तोड़ा रिश्ता, देखते रह गए घरवाले

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed