फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: चार महीने बाद रश्मि देसाई ने अरहान से तोड़ा रिश्ता, देखते रह गए घरवाले

Tue, 04 Feb 2020 10:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 04 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Rashami Desai breakup with Arhaan Khan
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अरहान खान (Arhaan Khan) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के रिश्ते को लेकर कई खुलासे हुए। यहांं तक कि अरहान ने जब हिमांशी के जरिए एक मैसेज भिजवाया तो उस पर भी खूब बवाल मचा। इस बीच 'बिग बॉस' का तीन फरवरी का एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें उन्होंने अरहान के साथ ब्रेकअप होने की बात मीडिया के सामने कह दी।

Bigg Boss 13 latest news Rashami Desai breakup with Arhaan Khan
Rashami Desai - फोटो : Instagram

हर बार की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' के कंटस्टेंट्स मीडिया के सवालों का सामना करेंगे। मीडिया से सवाल जवाब वाला प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रश्मि देसाई से उनके और अरहान के रिश्ते के भविष्य के बारे में पूछा गया। जवाब में रश्मि ने जो कहा उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। 

Bigg Boss 13 latest news Rashami Desai breakup with Arhaan Khan
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo

इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक पत्रकार ने रश्मि देसाई से उनके और अरहान के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सवाल पूछा। पत्रकार ने पूछा- 'अभी आपका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है?' जवाब में अभिनेत्री ने कहा- 'बहुत साफ लफ्जों में कहना चाहती हूं। मुझे नहीं लगता कि हम लोग भविष्य में साथ होंगे। नहीं मतलब नहीं अब बहुत हो गया।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kal dekhiye #reporters karenge contestestents se swaal jo machaynge bada bawaal about relationship #RASHMIDESAI & arhaan relation , #SHEHNAAZGILL & #Sidharthshukla relation & #ASIMRIAZ Hua expose leke shruti tuli k relation ke regard !! Dekhiye kal !!! #bb13

A post shared by BIGGBOSS TV (@biggboss_.tv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Rashami Desai breakup with Arhaan Khan
Bigg Boss 13 - फोटो : Instagram

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि पत्रकार ने आगे रश्मि से कहा- 'मतलब आप अभी सिंगल हो और मिंगल होने के लिए तैयार हो।' इस पर रश्मि ने कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद पत्रकार कहते हैं- 'यहां पर सिद्धार्थ भी हैं जो मिंगल होने के लिए तैयार हैं।' इसके बाद सिद्धार्थ कहते हुए नजर आ रहे हैं- 'फिलहाल यहां पर हैं लेकिन अगर वो कुछ और कहेंगी तो फिर कुछ और होगा।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Rashami Desai breakup with Arhaan Khan
Rashami Desai, Salman Khan, Himanshi - फोटो : twitter

अरहान के मैसेज के बाद रश्मि देसाई ने हिमांशी से अरहान को लेकर पहले भी ब्रेकअप को लेकर इशारा दिया था। 'वीकेंड का वार' में हिमांशी खुराना पर भड़कते हुए रश्मि ने कहा था-'उसको (अरहान) जाकर दुखड़ा रोने की जरूरत क्या है जबकि मैं शो में हूं। हिमांशी उसको बाहर जाकर बोल देना कि अब मुझे इन चीजों में पड़ना ही नहीं है।' 

Bigg Boss 13: बाहर जाने के चंद घंटे बाद ही हिमांशी ने लिया बड़ा फैसला, आसिम के परिवार से है कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed