फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ-शहनाज की नजदीकियों से इस टीवी अभिनेत्री को हुई जलन, किया बड़ा खुलासा

Wed, 25 Dec 2019 11:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 25 Dec 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jasmin Bhasin says she jealous of Siddharth Shukla and Shehnaz Gill friendship
bigg boss 13 - फोटो : voot

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती काफी चर्चा में है। इन दोनों की दोस्ती को फैंस प्यार का भी नाम दे रहे हैं। शो के अंदर सिद्धार्थ और शहनाज के बीच बहुत बार प्यारी नोकझोंक देखने को मिलती है, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे की काफी फिक्र भी करते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती को लेकर टीवी की एक अभिनेत्री ने कहा है कि वह इन दोनों की दोस्ती से काफी जलती हैं। 

Bigg Boss 13 Jasmin Bhasin says she jealous of Siddharth Shukla and Shehnaz Gill friendship
bigg boss 13 - फोटो : social media

दरअसल बिग बॉस 13 में आज क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा। इस खास मौके पर छोटे पर्दे के कई सितारे शो के अंदर आएंगे और घर में मौजूद सदस्यों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाएंगे। इस दौरान बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया जाएगा, जिसमें सभी घरवालों को इन सितारों के लिए उनके मन का खाना बनाकर खिलाना होगा और इनकी पूरी खातीदारी करनी होगी। बिग बॉस के घर में जाने वाले सितारों में सिद्धार्थ शुक्ला की सह कलाकार जैसमीन भसीन का नाम शामिल है। 

Bigg Boss 13 Jasmin Bhasin says she jealous of Siddharth Shukla and Shehnaz Gill friendship
Jasmin Bhasin - फोटो : social media

कर्लस टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में जैसमीन भसीन सहित टीवी के सभी सितारों ने बिग बॉस में पहुंचकर घरवालों के साथ काफी मस्ती की। इस दौरान जैसमीन भसीन ने शहनाज से ऐसा खुलासा किया जिसको जानकर दर्शक भी हैरान हो सकते हैं। जैसमीन भसीन शहनाज से कहती हैं कि मुझे भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को एक साथ देखकर कभी-कभी जलन होती है, क्योंकि यहां आने से पहले कुछ ऐसी ही दोस्ती मेरी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ होती थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#MerryChristmas ke mauke par aaye @rubinadilaik @nimritahluwalia @ijaybhanushali @arjunbijlani aur @jasminbhasin2806 gharwalon ke banaaye daawat par! 😋 Watch this delicious episode tonight at 10:30 PM. Anytime on @voot. @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jasmin Bhasin says she jealous of Siddharth Shukla and Shehnaz Gill friendship
जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला और जैसमीन भसीन ने टीवी सीरियल दिल से दिल तक में एक साथ काम किया था। इस सीरियल में भी जैसमीन भसीन सिद्धार्थ की बहुत अच्छी दोस्त होती हैं। वहीं बात करें बिग बॉस 13 की तो शो में अब एक कैप्टन बनेगा और क्रिसमस पार्टी भी होगी। इस बीच बिग बॉस घरवालों को एक जोरदार झटका देंगे। दरअसल, इस हफ्ते बीच में ही घर से एक कंटेस्टेंट आउट हो जाएगा। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं विकास गुप्ता हैं। विकास की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jasmin Bhasin says she jealous of Siddharth Shukla and Shehnaz Gill friendship
शहनाज, विशाल - फोटो : Social Media

विकास को देवोलीन की जगह घर में लाया गया था। देवोलीना के पीठ में चोट लगी थी इसलिए वो इलाज के लिए घर चली गई थीं। उनकी जगह बिग बॉस सीजन 11 के मास्टर माइंड विकास गुप्ता को घर में लाया गया था। अब जब देवोलीना ठीक हो गई हैं तो विकास की घर वापसी होगी। बता दें कि घर में कैप्टेंसी टास्क में दो कंटेस्टेंट दावेदार बनेंगे। ये दाे दावेदार विशाल आदित्य सिंह और शहनाज हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच घरवालों को लगेगा तगड़ा झटका, ये कंटेस्टेंट हो जाएगा बाहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed