रियलिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती काफी चर्चा में है। इन दोनों की दोस्ती को फैंस प्यार का भी नाम दे रहे हैं। शो के अंदर सिद्धार्थ और शहनाज के बीच बहुत बार प्यारी नोकझोंक देखने को मिलती है, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे की काफी फिक्र भी करते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती को लेकर टीवी की एक अभिनेत्री ने कहा है कि वह इन दोनों की दोस्ती से काफी जलती हैं।
बिग बॉस 13: सिद्धार्थ-शहनाज की नजदीकियों से इस टीवी अभिनेत्री को हुई जलन, किया बड़ा खुलासा
दरअसल बिग बॉस 13 में आज क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा। इस खास मौके पर छोटे पर्दे के कई सितारे शो के अंदर आएंगे और घर में मौजूद सदस्यों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाएंगे। इस दौरान बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया जाएगा, जिसमें सभी घरवालों को इन सितारों के लिए उनके मन का खाना बनाकर खिलाना होगा और इनकी पूरी खातीदारी करनी होगी। बिग बॉस के घर में जाने वाले सितारों में सिद्धार्थ शुक्ला की सह कलाकार जैसमीन भसीन का नाम शामिल है।
कर्लस टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में जैसमीन भसीन सहित टीवी के सभी सितारों ने बिग बॉस में पहुंचकर घरवालों के साथ काफी मस्ती की। इस दौरान जैसमीन भसीन ने शहनाज से ऐसा खुलासा किया जिसको जानकर दर्शक भी हैरान हो सकते हैं। जैसमीन भसीन शहनाज से कहती हैं कि मुझे भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को एक साथ देखकर कभी-कभी जलन होती है, क्योंकि यहां आने से पहले कुछ ऐसी ही दोस्ती मेरी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ होती थी।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला और जैसमीन भसीन ने टीवी सीरियल दिल से दिल तक में एक साथ काम किया था। इस सीरियल में भी जैसमीन भसीन सिद्धार्थ की बहुत अच्छी दोस्त होती हैं। वहीं बात करें बिग बॉस 13 की तो शो में अब एक कैप्टन बनेगा और क्रिसमस पार्टी भी होगी। इस बीच बिग बॉस घरवालों को एक जोरदार झटका देंगे। दरअसल, इस हफ्ते बीच में ही घर से एक कंटेस्टेंट आउट हो जाएगा। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं विकास गुप्ता हैं। विकास की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी।
विकास को देवोलीन की जगह घर में लाया गया था। देवोलीना के पीठ में चोट लगी थी इसलिए वो इलाज के लिए घर चली गई थीं। उनकी जगह बिग बॉस सीजन 11 के मास्टर माइंड विकास गुप्ता को घर में लाया गया था। अब जब देवोलीना ठीक हो गई हैं तो विकास की घर वापसी होगी। बता दें कि घर में कैप्टेंसी टास्क में दो कंटेस्टेंट दावेदार बनेंगे। ये दाे दावेदार विशाल आदित्य सिंह और शहनाज हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच घरवालों को लगेगा तगड़ा झटका, ये कंटेस्टेंट हो जाएगा बाहर