{"_id":"5e036f998ebc3e87b75ca69a","slug":"mahhi-vij-shared-her-daughter-photo-on-husband-jay-bhanushali-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायरल हुई जय और माही की बेटी तारा की पहली तस्वीर, अभिनेत्री ने पति को ऐसे किया बर्थडे विश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वायरल हुई जय और माही की बेटी तारा की पहली तस्वीर, अभिनेत्री ने पति को ऐसे किया बर्थडे विश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 25 Dec 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jay Bhanushali and Mahhi Vij
- फोटो : instagram
Link Copied
टीवी अभिनेत्री माही विज ने कुछ महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से ही माही और जय भानुशाली के फैंस बच्ची का चेहरा देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आए लेकिन सोशल मीडिया पर बेटी की एक भी ऐसी तस्वीर सामने नहीं आई। जिसमें बेटी का चेहरा नजर आता, लेकिन अब फैंस की ये दुआ कबूल हो गई है।
Trending Videos
2 of 5
Mahhi Vij and Jay Bhanushali
- फोटो : instagram
दरअसल जय भानूशाली के जन्मदिन के खास मौके पर माही ने अपने बेटी का चेहरा दिखाया है। माही ने अपने इंस्टग्राम पर बेटी की एक तस्वीर शेयर की है जो काफी क्यूट है। इसके साथ ही बता दें कि जय और माही की बेटी का नाम तारा है। माही ने तारा की जो फोटो शेयर की है उसमें वो फलों के बीच में बड़े सुकून से सो रही हैं।
3 of 5
Jay Bhanushali and Mahhi Vij
- फोटो : instagram
इस तस्वीर के साथ माही ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में पति जय को जन्मदिन की बधाई भी दी है। माही ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक जय भानुशाली, इस साल मैंने आपका जन्मदिन और भी खास बनाने के बारे में सोचा। हम आपसो बहुत प्यार करते हैं तारा जय भानुशाली, मम्मा आपको आगे आने वाले साल के लिए बहुत बधाई देती हैं'।
माही द्वारा शेयर किए गए इस प्यारे पोस्ट पर जय ने भी कमेंट किया है। जय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे टेडी बीयर, मेरी जिंदगी, मेरी आत्मा और मेरी खुशी का स्वागत कीजिए। आपकी पहली सांस ने हमारा दिल चुरा लिया'।
विज्ञापन
5 of 5
जय भानुशाली और माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जय और माही साल 2011 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद साल 2013 में दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आए थे। बता दें कि बेटी के जन्म के बाद हाल ही में माही और जय बिग बॉस 13 में बौतर गेस्ट नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।