फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शो से निकलते ही हिमांशी ने किया खुलाया, बताया शहनाज ने कैसे की उनकी जिंदगी बर्बाद

Tue, 14 Jan 2020 08:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 14 Jan 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana said Shehnaz Gill destroyed her life after watched salman khan show
himanshi khurana - फोटो : social media

पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना रियलिटी शो बिग बॉस 13 से निकलने के बाद भी सुर्खियों में रहती हैं। वह बिग बॉस में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। हिमांशी खुराना ने इस बार शहनाज को लेकर बड़ी बात बोली है। बिग बॉस 13 में आने से पहले से ही शहनाज और हिमांशी एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन दुश्मनी की वजह से। बिग बॉस 13 में भी इन दोनों के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली थी। ऐसे में अब हिमांशी ने शहनाज पर हैरान करने वाली बात बोली है। 

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana said Shehnaz Gill destroyed her life after watched salman khan show
Himanshi Khurana - फोटो : voot

दरअसल बीते दिनों वीकेंड का वार में शहनाज गिल ने सलमान खान के सामने रोकर काफी ड्रामा किया था। वह रोते हुए खुद को मारने लगी थीं और बिग बॉस के घर में बाहर जाने की जिद करने लगी थीं। इसके बाद सलमान खान उन पर बुरी तरह से गुस्सा भी हुए थे। हालांकि, कुछ समय बाद सलमान खान ने शहनाज को प्यार से समझाया था कि वो ऐसा न करे और अपने अंदर सुधार लाने की कोशिश करें।  

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana said Shehnaz Gill destroyed her life after watched salman khan show
Himanshi Khurana and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo

खुद के पीटने के बर्ताव पर अब हिमांशी खुराना ने शहनाज के लिए बोला है कि 'लोग अब समझेंगे, बिल्कुल ऐसी ही कहानी शहनाज ने मेरी निजी जिंदगी में की थी। मेरी निजी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। एक-एक चीज वैसी ही है। मैं चुप रहती हूं इसका मतलब ये नहीं है कि मैं रूड हूं'। अपने इस ट्वीट से हिमांशी खुराना ने ये बताने की कोशिश की है कि शहनाज ने उनकी जिंदगी में भी ऐसा ड्रामा किया था जिससे वह काफी परेशान हुई थीं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana said Shehnaz Gill destroyed her life after watched salman khan show
Himanshi Khurana, Salman Khan - फोटो : amar ujala

इसके अलावा बीते दिनों हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के होस्ट अभिनेता सलमान खान के बारे में बड़ी बात बोलने की वजह से भी सुर्खियों में थीं। हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के घर में सलमान खान के बर्तन धोने को ड्रामा बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि बर्तन धोने के लिए सलमान खान ने 630 करोड़ रुपये लिए हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 13 के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स की ओर से घर की ठीक से सफाई न करने पर सलमान खान बिग बॉस के घर में आए और उन्होंने बर्तन और बाथरूम की सफाई की थी। जिसको लेकर हिमांशी खुराना ने अब सलमान खान पर निशाना साधा था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana said Shehnaz Gill destroyed her life after watched salman khan show
हिमांशी खुराना और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के घर में सलमान खान के बर्तन धोने को केवल ड्रामा बताया था। साथ ही उन्होंने कहा है कि बर्तन धोने के लिए सलमान खान ने 630 करोड़ रुपये लिए। बीते दिनों बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स की ओर से घर की ठीक से सफाई न करने पर सलमान खान बिग बॉस के घर में आए और बर्तन साफ किया। साथ ही उन्होंने बाथरूम की भी सफाई की। जिसको लेकर हिमांशी खुराना ने अब सलमान खान पर निशाना साधा था। 


पढ़ें: रिलीज के तीन दिन बाद इस केबल ऑपरेटर ने टीवी पर दिखाई ये सुपरहिट फिल्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed