फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साल बाद कपिल के शो में होने जा रही नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, अब क्या करेंगी अर्चना?

Tue, 14 Jan 2020 06:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 14 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Video Viral Navjot Singh Sidhu back in Kapil Sharma show after one year
Archana Puran Singh, Navjot Singh Sidhu - फोटो : social media

'द कपिल शर्मा शो' में अर्चना पूरन सिंह नवजोत सिंह सिद्धू की जगह पर बीते एक साल से नजर आ रही हैं। शो में कपिलअक्सर सिद्धू की जगह लेने को लेकर कमेंट करते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि कपिल शो में आए मेहमानों के सामने भी अर्चना पर कोई न कोई टिप्पणी कर देते हैं जिसका कनेक्शन सीधे सिद्धू से जुड़ा होता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो से खुलासा हुआ है कि अब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री होने वाली है। 

Video Viral Navjot Singh Sidhu back in Kapil Sharma show after one year
Shilpa and Kapil - फोटो : Instagram

इस वीडियो को मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इंस्टाग्राम में साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा- 'कपिल शर्मा ने जब शो पर बुलाया तो अलग सा हंगामा छाया।' इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी सिद्धू के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सिद्धू की ड्रेस में जो शख्स आपको नजर आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि खुद कपिल शर्मा हैैं। 

Video Viral Navjot Singh Sidhu back in Kapil Sharma show after one year
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala

इस वीडियो से इतना तो साफ है कि आने वाले एपिसोड में जबरदस्त धमाल देखने को मिलने वाला है। शिल्पा शेट्टी कपिल के शो में अपनी आने वाली फिल्म 'हंगामा 2' का प्रमोशन करने पहुंचेगीं। इस फिल्म के साथ शिल्पा बॉलीवुड में 13 साल बाद वापसी कर रही हैं। आखिरी बार शिल्पा बड़े पर्दे पर 'अपने' फिल्म में नजर आई थीं। हालांकि शिल्पा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@kapilsharma ne show pe jab bulaaya, Toh ek alag sa Hungama (2) chaaya!😝😂 ~ It's so much fun being a part of the madness with the man himself. Don't miss it! . . . . . #Hungama2 #TheKapilSharmaShow #gratitude #blessed #fun #comedy #laughter

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Video Viral Navjot Singh Sidhu back in Kapil Sharma show after one year
Navjot Singh Sidhu - फोटो : twitter

नवजोत सिंह सिद्धू की बात करें तो बीते साल पुलवामा आतंकी हमले पर बयान के बाद बवाल मचा था। यहां तक कि उनके कपिल शर्मा शो छोड़ने की भी खबरें आने लगी थीं। उस वक्त सिद्धू ने अपने बयान में कहा था - 'चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।'

विज्ञापन
Video Viral Navjot Singh Sidhu back in Kapil Sharma show after one year
Archana Puran Singh and navjot - फोटो : instagram

इसके बाद ऐस कहा जाने लगा कि चुनाव की वजह से सिद्धू ने शो से ब्रेक लिया है। बाद में सिद्धू की जगह शो में अर्चना की एंट्री हुई। हालांकि उस वक्त टीआरपी में काफी उतार चढ़ाव भी देखने को मिला। शो में अर्चना की एंट्री कैसे हुई इस बात का खुलासा अर्चना ने  डीएनए वेबसाइट से इंटरव्यू में किया था। अर्चना ने कहा था- 'सिद्धू कपिल के शो से दो हफ्तों के लिए गए तो कपिल ने मुझे महज दो एपिसोड में आने के लिए फोन किया। जब सिद्धू को चुनाव प्रचार के लिए दोबारा जाना पड़ा तो मुझे और एपिसोड में आने के लिए कहा गया। मैं शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक थी क्योंकि स्टेज के पीछे और स्टेज के आगे पूरी कास्ट ज्यादातर 'कॉमेडी सर्कस' की थी।'

सिद्धार्थ-शेफाली को बाथरूम में बंद देख शहनाज पीटने लगीं दरवाजा, बोलीं- 'पता है क्या कर रहे हो अंदर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed