बिग बॉस के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन्स आए हुए हैं। कनेक्शन्स के आते ही बिग बॉस और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। शो में जितने कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उनके कनेक्शन बनकर घर में आए हैं। कनेक्शन्स टास्क के दौरान अपने कंटेस्टेंट्स की मदद कर रहे हैं। शो में विशाल आदित्य सिंह के छोटे भाई कुणाल सिंह उनका कनेक्शन बनकर आए हैं। लेकिन विशाल की गर्लफ्रेंड मधुरिमा विशाल के भाई से खासी खुश नहीं हैं।
Bigg Boss 13: विशाल के बाद अब उनके भाई पर भड़कीं मधुरिमा, माहिरा के साथ झगड़ा करने पर बोली ये बात
बिग बॉस के घर में विशाल के भाई कुणाल सिंह विशाल का कनेक्शन बनकर आए हैं। इस दौरान कैप्टेंसी टास्क में कुणाल और माहिरा के बीच जमकर झगड़ा होते देखा गया। दोनों के बीच खूब बहस हुई जिसके बाद बीच बचाव करने भाई विशाल आदित्य सिंह को आना पड़ा। विशाल ने माहिरा को समझाया लेकिन माहिरा इतने गुस्से में आ चुकी थीं कि वो कुछ सुनने के लिए ही तैयार नहीं थीं। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम पर विशाल की गर्लफ्रेंड और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
मधुरिमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर विशाल के भाई कुणाल के ऊपर नाराजगी जाहिर की है। मधुरिमा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सिर्फ दो दिन घर में रहने से छोटा भाई सोचता है कि उसे उस लड़की को अपमानित करने का हक मिल गया है, जो शो में तीन महीने से काबिज है। इसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैं माहिरा शर्मा का सोपर्ट करती हूं।'
In just 2 days of stay, a younger brother thinks he has the rights to humiliate a girl saying who has been such an important part of the show for 3 long months.. Truly unacceptable ! I stand by You #MahiraSharma #BiggBoss13 @ColorsTV
इसके बाद मधुरिमा ने एक ट्वीट और किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं मानती हूं कि माहिरा ने पहले शुरुआत की थी लेकिन सिर्फ 2 दिन घर में रहने के बाद ये कहना कि तेरे मुंह से गंद आ रही है बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!! सॉरी!!' वहीं मधुरिमा के इस ट्वीट पर कई लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि मधुरिमा बिग बॉस के घर से अपने बर्ताव के कारण बाहर हुई थीं। मधुरिमा ने गुस्से में विशाल के ऊपर फ्राई पैन से वार किए थे। जिसके बाद वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर जाने का आदेश दे दिया था।
I agree Mahira started it first but saying tere muh se gand aa rahi hai in just 2 days of staying there is non acceptable!! Sorry!!
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट करने उनके दोस्त और घरवाले उनका कनेक्शन बनकर आए हैं। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन विकास गुप्ता बनकर आए हैं। शहनाज कौर गिल का कनेक्शन बनकर उनके भाई शहबाज आए हैं। आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर उनकी लेडी लव हिमांशी खुराना आई हैं। आरती सिंह का कनेक्शन बनकर उनकी भाभी कश्मीरा शाह आई हैं। रश्मि का कनेक्शन बनकर देवोलीना भट्टाचारजी आई हैं। पारस का कनेक्शन बनकर शेफाली जरीवाला आई हैं। तो वहीं विशाल आदित्य सिंह का कनेक्शन बनकर उनके छोटे भाई कुणाल सिंह आए हैं।