बिग बॉस 13 में अब एक बड़ा टि्वस्ट आने वाला है । घर में अब कुछ ऐसे सदस्यों की एंट्री होगी जो कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए घर में आएंगे । ये टि्वस्ट आसिम रियाज के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है । दरअसल, घर में हिमांशी खुराना की एंट्री होने जा रही है । हिमांशी के घर में आने का वीडियो भी सामने आ गया है ।
Bigg Boss 13: हिमांशी के घर में आते ही आसिम ने लगा लिया गले, सबके सामने प्रपोज करते हुए वीडियो वायरल
इसके बाद दोनों गार्डन एरिया में आते हैं । यहां सभी घरवालों के सामने आसिम, हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज कर देते हैं । आसिम रियाज, हिमांशी से पूछते हैं कि क्या वह उनसे प्यार करती हैं, तो इस पर हिमांशी कहती हैं कि हां वो उनसे प्यार करती हैं । जिसके बाद आसिम, हिमांशी को फूल देते हुए शादी के लिए प्रपोज कर देते हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
आसिम कहते हैं, 'मैंने पहले ऐसा किसी भी लड़की के साथ नहीं किया । तुम पहली लड़की हो ।' इस पर हिमांशी बहुत खुश होती हैं और आसिम को हां भी कह देती हैं । आसिम और हिमांशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । आसिम के फैंस भी उन्हें इस तरह देखकर खुश हैं ।
शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर खुलकर सामने आईं पूजा भट्ट, बोलीं- 'CAA से मेरा घर बंट जाएगा'