सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस 13 की सबसे चहेती जोड़ी रही है। घर के बाहर फैंस ने इसे 'सिडनाज' का नाम दिया है। बीते दिनों सिद्धार्थ-शहनाज के बीच दूरियां आ गईं और वो अलग हो गए। सिद्धार्थ ने शहनाज पर कई आरोप लगाए। वहीं शहनाज ने टास्क के दौरान सिद्धार्थ को धक्का दे दिया था। ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच की ये खाई अब नहीं भर पाएगी लेकिन सोमवार को एक बार फिर दोनों करीब नजर आए।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
सोमवार के ऐपिसोड में शहनाज और सिदार्थ ने एक दूसरे से बात करते हुए बताया कि उन्हें क्या नापसंद है। शहनाज बताती हैं कि वह टास्क के दौरान सिद्धार्थ के व्यवहार से आहत थीं क्योंकि उन्होंने आरती को अपनी टोकरी भरने से रोक दिया था। इस बात पर सिद्धार्थ ने कहा कि वह प्रतिद्वंद्वी टीम से थे और आरती बचाने का मतलब था कि उनकी टीम के किसी भी सदस्य को खतरे में नहीं डालना।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा कि मुझे बुरा लगता है जब तुम उन लोगों से बात करते हो जो मुझे गालियां देते हैं। जब भी कहीं मौका होगा मैं तुम्हारा साथ दूंगी। मेरे लिए सबसे पहले तुम हो। अपनी फीलिंग शेयर करते हुए शहनाज ने कहा कि मुझे बुरा लगता है जब कोई तुम्हारे पास आता है और तुम्हारे बिस्तर में सोने की कोशिश करता है। मैं हमेशा तुम्हारे लिए खड़ी रहूंगी।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
इसके अलावा सोमवार को शहनाज और सिद्धार्थ ने एक बार फिर से बेड शेयर किया। सिद्धार्थ ने चेस टास्क को लेकर हुई गलतफहमी पर कहा कि मैं सबसे पहले तुम्हारा नाम आगे करना चाहता था लेकिन तुम्हें चिढ़ाने के लिए मैंने पहले आरती का नाम आगे कर दिया लेकिन इसके बाद मैं तुम्हारा नाम ही बढ़ाना चाहता था। बाद में मुझे पता चला कि सिर्फ एक ही सदस्य का नाम बढ़ा सकते हैं।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
सिद्धार्थ ने क्या कहा था?
सिद्धार्थ ने शहनाज से कहा था, 'जो अपने मां-बाप का सगा नहीं होता वो किसी का सगा नहीं होता... समझी और तूने ये सौ बार दिखा दिया। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं और मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। मैंने बहुत बार देखा.. तीन महीनों में, तेरे तरीकों को कई बार बच्चा समझ कर जाने दिया। बहुत बार नासमझ होकर जाने दिया.. पर मुझे पता है तू बहुत स्मार्ट है। मैं ऐसे लोग से दूर ही रहता हूं।'
Bigg Boss 13: नॉमिनेशन टास्क में फुस्स हुए सिद्धार्थ सहित ये सदस्य, आसिम ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन