बिग बॉस 13 में आसिम रियाज की लड़ाई सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा शेफाली जरीवाला से भी देखने को मिली। शेफाली एक बार फिर से बिग बॉस 13 के घर में हैं, लेकिन एक कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि पारस छाबड़ा की कनेक्शन बनकर आई हैं। इससे पहले जब शेफाली बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट थी उस समय आसिम रियाज के साथ उनका काफी झगड़ा देखने को मिला था। आसिम और शेफाली के बीच इतना झगड़ा हुआ था कि शेफाली के पति पराग त्यागी आसिम को बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद मारने के धमकी देने लगे।
Bigg Boss 13: पराग त्यागी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकते हैं आसिम के भाई ! दी थी मारने की धमकी
इतना ही नहीं पराग त्यागी सोशल मीडिया के जरिए आसिम को बिग बॉस के घर के बाहर मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद आसिम के भाई उमर रियाज ने पराग की धमकी का जवाब दिया था। ऐसे मेें अब उमर रियाज ने पराग त्यागी के खिलाफ पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी है। दरअसल बिग बॉस 13 से निकलते ही और शो मेें कनेक्शन के तौर पर आने पर शेफाली जरीवाला बार-बार यही कह रही हैं कि आसिम के बाहर निकलने के बाद उनके पति और अन्य लोग उनकी पिटाई करने का इंतजार कर रहे हैं।
शेफाली और उनके पति पराग त्यागी के इस तरह बार बार बोलने पर उमर रियाज ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी है। उमर रियाज ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'शेफाली बार बार ये बोल रही हैं कि उनके पति आसिम से बिग बॉस 13 के फाइनल में मिलेंगे। तो शेफाली मैं आपको बता दूं कि उस दिन मुंबई पुलिस को भी आपके पति से मिल कर अच्छा लगेगा जो आसिम को धमकी दे रहे हैं। फुकरियां बंद करो और गेम खेलो।' उमर रियाज के इस ट्वीट का पराग त्यागी ने भी जवाब दिया।
#Shefali continously saying that his husband wants to meet #Asim in the finale. Lemme tell u shefaaaaaali, ill make sure #Mumbaipolice would love to meet ur husband on the same day considering the threats he has given to Asim. Phukriyan band karo aur game khelo! #KingAsim
उमर के ट्विट पर कमेंट करते हुए पराग ने लिखा, 'दोस्त फुकरियां कौन करता है आप भी जानते हो। मैं कोशिश कर रहा हूं कि मैं तुम्हारा और हर किसी का सम्मान करूं, लेकिन असफल रहा हूं। जब मैंने सुना कि आसिम बिग बॉस के घर में मेरे पत्नी के साथ गलत तरीके से पेश आ रहा है तो ये काफी शर्मानाक था। यह आसिम के स्तर को दर्शाता है कि वह कैसे और किस तरह के इंसानों में पालत है। सोशल मीडिया उमर रियाज और पराह त्यागी के ट्वीट काफी वायरल हो रहे हैं।
Bro phukriyan kaun karta hai aap bhi jante ho. I tried my best to keep ur n everyone respect but in vain.After hearing hw self proclaimed king asim misbehaved wth my wife in big bb house is such a https://t.co/7OmzEsbFNN shows his class and how in human he and housemates r
आपको बता दें कि बिग बॉस13 से निकलने के बाद पराग की धमकी को लेकर शेफाली जरीवाला ने कहा था कि पराग ने वही किया जो कोई भी पति अपनी पत्नी के लिए करेगा। अगर किसी भी इंसान की पत्नी, गर्लफ्रेंड या फिर बहन के साथ इस बदतमीजियां से बात करेगा तो क्या आपका खून नहीं खोलेगा। पराग मुझसे बहुत अधिक प्यार करते हैं उन्हें पता है कि मैं मजबूत हूं लेकिन फिर भी उन्हें बुरा तो लगेगा ही। वह बाहर कुछ भी नहीं कर सकते थे। इसलिए पराग ने उस वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका मैं पूरा समर्थन करती हूं। पराग क्या, घर के अंदर के लोग भी आसिम के घर के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला भी इंतजार में हैं कि आसिम बस घर से बाहर निकले और आसिम सिर्फ हमसे ही नहीं बल्कि बहुत ही लोगों से पिटने वाला है इस चीज की मैं आपको गारंटी देती हूं।'
पढ़ें: Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा के लिए शहनाज के भाई लड़ बैठे पारस छाबड़ा, जानें पूरा मामला