फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल बने पिता, 'बिग बॉस 13' में सलमान ने खोली अरहान की पोल, ये हैं हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

Wed, 11 Dec 2019 10:30 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 11 Dec 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Television Weekly Kapil Sharma welcome baby daughter Salman Khan revealed Arhaan Khan truth
Rashami, Arhaan, Kapil and Himanshi - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  

कपिल शर्मा बने पिता

Television Weekly Kapil Sharma welcome baby daughter Salman Khan revealed Arhaan Khan truth
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram

कपिल शर्मा बने पिता
कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं। गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे बेटी हुई है। आपके आशीर्वाद की जरूरत है। सभी को प्यार। जय माता दी।' कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे। कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है । रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो मेरे पाजी । मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया ।' अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी । उन्होंने लिखा, 'बेटी हाने की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई ।'

टॉप 10 से बाहर कपिल शर्मा का शो

Television Weekly Kapil Sharma welcome baby daughter Salman Khan revealed Arhaan Khan truth
Salman Khan, Yehh Jadu Hai Jinn Ka, Kapil Sharma - फोटो : twitter
टॉप 10 से बाहर कपिल शर्मा का शो
सीरियल की कहानी में जितना भी तड़का लगाया जाता है उसके पीछे की वजह टीआरपी होती है। टीआरपी रिपोर्ट ही बताती है कि कौन सा सीरियल दर्शकों को पसंद आ रहा है और कौन सा सीरियल नापंसद। इस हफ्ते की भी बार्क रिपोर्ट आ गई है। बीते हफ्ते की तुलना में इस बार नंबर एक पर नया सीरियल कब्जा जमाने में कामयाब हो गया तो वहीं सलमान खान के 'बिग बॉस 13' के लिए भी खुशखबरी है। देखिए टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट। 

टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1.ये जानू के जिन्न का
2.ये रिश्ता क्या कहलाता है
3.कुंडली भाग्य
4.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5. छोटी सरदारनी
6.कुमकुम भाग्य
7.ये रिश्ते हैं प्यार के
8.बिग बॉस 13
9.इंडियन आइडल  11
10.डांस प्लस 5
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में तिलमिलाए सलमान ने खोली अरहान की पोल

Television Weekly Kapil Sharma welcome baby daughter Salman Khan revealed Arhaan Khan truth
Arhaan, Rashami and Salman Khan - फोटो : twitter

गुस्से में तिलमिलाए सलमान ने खोली अरहान की पोल
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने अरहान की पोल खोल दी। सलमान ने अरहान से गुस्से में हा था- 'आपको बहुत शौक है बाहर की बातें घर के अंदर करने की। अब तुम बताओ तुम्हारे घर में कौन-कौन है?' अरहान कहते हैं- 'माता-पिता, भाई और बहनें।' इसके बाद सलमान कहते हैं- 'शादी और बच्चा।' यह सच जानकर रश्मि देसाई हैरान रह गईं। शो के दौरान ही वो खूब रोईं।

विज्ञापन

मोना सिंह जल्द कर सकती हैं शादी?

Television Weekly Kapil Sharma welcome baby daughter Salman Khan revealed Arhaan Khan truth
Mona Singh - फोटो : twitter

मोना सिंह जल्द कर सकती हैं शादी?
'जस्सी जैसी कोई नहीं' (Jassi Jaisi Koi Nahin) सीरियल से रातोंरात मोना सिंह (Mona Singh) लाइमलाइट में आ गई थीं। मोना सिंह ने टीवी के अलावा बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मोना सिंह जल्द ही शादी करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो मोना 14 दिसंबर तक अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा कर लेंगी। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'शादी से पहले मोना अपने सभी प्रोजेक्ट्स पूरा करने में व्यस्त हैं। मोना जिससे शादी करने जा रही हैं वह साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। मोना सिंह इस वक्त एकता कपूर के शो 'कहने को हमसफर है' की शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शो के निर्माता मोना के सभी सीन्स को पहले शूट कर रहे हैं ताकि अभिनेत्री को शादी के लिए छुट्टी मिल जाए। 25 दिन के अंदर मोना शूट पूरा कर लेंगी। 14 दिसंबर को मोना का सेट पर आखिरी शूट होगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed