बिग बॉस 12 में जैसे-जैसे फिनाले का समय पास आ रहा है, घर का माहौल भी बदलता जा रहा है। पहले जो कंटेस्टेंट दोस्त हुआ करते थे अब वो भिड़ते दिख रहे हैं। गुरुवार को बिग बॉस ने घरवालों को लग्जरी बजट टास्क दिया। इस दौरान घर के सदस्यों को दो टीमों में बांट दिया गया। पहली टीम में करणवीर, रोमिल, और दीपक थे तो वहीं दूसरी टीम में श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़, सोमी और रोहित थे। टास्क में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से श्रीसंथ को एप्पी फिज परफॉर्मर चुना गया।
बिग बॉस 12: फिनाले से पहले श्रीसंथ को मिली बड़ी पॉवर, ऐसे बदल देंगे घर का खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों ने आपसी सहमति से श्रीसंथ को बेस्ट परफॉर्मर के लिए चुना, लेकिन ऐसा लग रहा है उनका ये दांव उन्हीं पर भारी पड़ गया। बिग बॉस ने श्रीसंथ को विशेष पॉवर दी और कहा कि वो कालकोठरी की सजा के लिए किन्हीं 3 सदस्यों को सेलेक्ट करें।
बिग बॉस के अभी तक के खेल पर नजर डालें तो श्रीसंथ सबसे ज्यादा कालकोठरी की सजा भुगत चुके हैं। ऐसे में जब उन्हें पॉवर मिली तो निश्चित रूप में वो ऐसे सदस्यों से बदला लेना चाहेंगे जिन्होंने उन्हें इससे पहले कालकोठरी की सजा दी।
श्रीसंथ घर के सदस्यों से उनकी राय जानते हैं कि कौन से वो 3 सदस्य हैं जिन्हें कालकोठरी में भेजना चाहिए। सोमी और दीपिका कालकोठरी के लिए रोमिल का नाम लेते हैं। दोनों का कहना होता है कि रोमिल ओवरकॉन्फिडेंट हैं और उन्हें जेल की सजा मिलनी चाहिए। खेल के आखिरी पड़ाव में अगर रोमिल चौधरी को कालकोठरी की सजा मिलती है तो पूरे घर का पासा पलट सकता है। बता दें कि रोमिल को अभी तक घर का मास्टरमाइंड कहा जाता रहा है।
Who amongst #SomiKhan, @KVBohra and @imrohitsuchanti will the housemates determine incapable of being a part of the 14th week in the #BiggBoss12 house? Tune in tonight at 9 PM and uncover the gossip! #BB12 pic.twitter.com/qYCCpoIKPq
द खबरी के मुताबिक, घर के ऐसे नाजुक मोड़ पर श्रीसंथ इस हफ्ते के लिए कैप्टन चुन लिए गए हैं और फाइनल के दौर में रोमिल चौधरी, रोहित सुचांती और दीपक ठाकुर को कालकोठरी की सजा का पात्र माना गया है जो उनके लिए इस ट्रॉफी को जीतने के लिए भारी पड़ सकता है।