एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज फेम रघु राम 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। रघु की ये दूसरी शादी है। रघु ने गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समंदर किनारे सात फेरे लिए हैं। रघु और नताली की शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। दोनों ने साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की है। वहीं इसी बीच रघु की एक्स वाइफ सुगंधा ने बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर किया।
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
बता दें कि रघु की पूर्व पत्नी सुगंधा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रघु और नताली की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "नए श्री और श्रीमती। दोनों को शादी की मुबारकबाद। मैं और zukzuk हम दोनों आप से प्यार करते हैं और आप दोनों को जल्द बॉम्बे में वापिस देखने का इंतजार नहीं कर सकते।' उन्होंने आगे लिखा- "ये कोई मजबूती या रोल मॉडल के लिए नहीं है..इस तस्वीर में मौजूद लोग मेरे दोस्त और परिवार हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और यह उनका पल है। "
View this post on Instagram
A post shared by Sugandha (@isugandha) on
बता दें कि इससे पहले दोनों ने अगस्त में टोरंटो में अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की थी। दोनों की सगाई में टीवी स्टार करण वोहरा और उनकी पत्नी मौजूद थी। नताली पेशे से कनाडियन सिंगर हैं।
बता दें कि ये रघु की दूसरी शादी है। इससे पहले वो सुगंधा गर्ग से हुई थी। दोनों की शादी 12 सालों तक चली थी। एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग फिल्म 'जाने तू या जाने ना’ से फेसम हुई थी। वहीं इसी साल जनवरी में दोनों ने तलाक ले लिया था।