Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 New episode: Qazi Touqeer and scoutop Fight and argument for washing dishes

बिग बॉस 20: 'जापानी गुड़िया फूंक मारकर बाल स्ट्रेट कर दूंगा', स्काउट से भिड़े काजी, किस बात पर आया गुस्सा?

Thu, 05 Nov 2026 01:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Nov 2026 01:16 PM IST
सार

  • Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को अक्सर बहस और झगड़ों से दूर देखा जाता है।
  • आमतौर पर वे लोगों के बीच में भी सुलह कराते दिखते हैं। मगर, हालिया एपिसोड में उनका पारा भी चढ़ गया।
  • सामने आए शो के नए प्रोमो में काजी और स्काउट के बीच तकरार देखी जा रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 New episode: Qazi Touqeer and scoutop Fight and argument for washing dishes
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने एक मजबूत प्रतिभागी के रूप में जगह बनाई है। घर के अंदर वे झगड़े और विवाद से दूर रहना पसंद करते हैं। अन्य प्रतिभागियों के बीच झगड़ा हो तब भी वे बीच-बचाव करने सबसे पहले आते हैं। मगर, हाल के एपिसोड में काजी का अलग ही रूप दिखाई दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

बर्तन मांजने के पीछे भिड़े काजी और स्काउट
'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें काजी और स्काउट ओपी एक-दूसरे से भिड़ते दिखे हैं। स्काउट का झगड़ा तो पहले भी कई प्रतिभागियों से हुआ है, मगर काजी का जो रौद्र अवतार नजर आया है, वह चौंकाने वाला है। बर्तन मांजने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा पर्सनल अटैक तक जा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काजी ने गुस्से में क्या कहा?
सामने आए प्रोमो में स्काउट से मनीष ने कहा, 'अभी भी किचन में बर्तन भरे हुए हैं। काजी कह रहा है कि वो रात में अपना काम कर देता है, तू नहीं करता है'। इस पर स्काउट ने कहा, 'अगर रात को तीन दिन से बर्तन धो रहे हो तो मुझे एक घंटा क्यों लगता है फिर धोने में'?। इसके बाद काजी आते हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मैंने भी ढाई घंटे बर्तन धोए'। स्काउट ने गुस्सा करते हुए कहा, 'ज्यादा होगा तो मैं बैठ जाऊंगा बिस्तर में और मेरे से काम करवा के दिखाना'। इसके बाद काजी ने गुस्से में कहा, 'जापानी गुड़िया, तेरे बाल फूंक मारकर अभी स्ट्रेट कर दूंगा'। इसके बाद स्काउट भी चिल्लाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन

क्या बोले नेटिजंस?
काजी और स्काउट की बहस पर नेटिजंस का रिएक्शन आया है। अधिकांश यूजर्स काजी की तरफदारी करते दिखे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'घर का काम क्या होता है वो स्काउट को नहीं पता। लव को गले लगाना है तो बताओ उसको'। एक यूजर ने लिखा, 'जापानी गुड़िया एपिक जवाब है'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed