बिग बॉस 12 में इस वीकेंड का वार में बहुत ही मस्ती मजाक देखने को मिला। सलमान खान शो में एक दिन के लिए बिग बॉस की बड़ी भूमिका में नजर आए। बता दें कि इस दौरान सलमान खान ने जमकर घरवालों की खिंचाई की..,आइए जानते हैं आखिर क्या-क्या हुआ इस बिग बॉस के घर में...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि सलमान खान ने एक दिन का बिग बॉस बनकर घरवालों के साथ जमकर मजाक किया। इस दौरान उन्होंने शिवाशीष को नागिन बनाकर नचवाया तो वहीं सोमी को अपना दिल दे बैठे दीपक की सोमी से ही उसके हाथों की वैक्स करवाई। ऐसे में जसलीन को भी सलमान ने घेरते हुए उनका मेकअप का सामान फेंकने को कहा। लेकिन यह मजाक था।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं, वीकेंड का वार में दूसरे दिन भी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शो में नजर आईं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का प्रमोशन करने आई थीं। इस दौरान वह घर में भी गईं और घरवालों को टास्क दिया। टास्क में रोहित सृष्टि के साथ रोमांटिक हुए और शिवाशीष एक बार फिर जसलीन के साथ जमकर नाचते दिखे।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : voot app
इसके बाद बिग बॉस के घर में एक बार फिर सुल्तानी अखाड़ा सजा। इस बार मैदान में करणवीर और श्रीसंथ का आमना सामना हुआ। पहले दोनों के बीच जुबानी जंग हुई जिसे श्रींसथ ने जीत लिया। इसके बाद दोनों अखाड़े में उतरें जहां श्रीसंथ ने करणवीर को दो बार पटखनी दे यह मुकाबला जीत लिया। सुल्तानी अखाड़े में श्रीसंथ ने 3-0 से यह बाजी जीत ली।
5 of 5
romil choudhary
- फोटो : colors
इसके बाद शो में भावुकता का दौर चला। बता दें कि बिग बॉस के घर में रहते हुए रोमिल को अपनी बीवी और बच्ची से मिलने का मौका मिला। जी हां, रोमिल की पत्नी अपनी बेटी के साथ शो में पहुंची थी। इस दौरान जीभरकर अपनी पत्नी से मिले और बहुत खुश भी हुए। बता दें कि शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोमिल, सुरभि, दीपक और सोमी नॉमिनेट हुए थे। लेकिन इस हफ्ते चारों सेफ हैं और कोई भी बेघर नहीं हुआ।