'वीकेंड के वार' में इस बार सलमान खान की मेहमान प्रीति जिंटा बनीं। प्रीति 'बिग बॉस' में अपनी आने वाली फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' फिल्म का प्रमोशन करने आई थीं। इस दौरान सेट पर उन्होंने सलमान के साथ खूब मौज मस्ती की। इसके साथ ही दबंग खान से कुछ ऐसे सवाल कर डाले जिसका जवाब देने में सलमान खान फेल हो गए।
'बिग बॉस 12' में हुई प्रीति जिंटा की एंट्री, मंच पर आते ही पूछा ऐसा सवाल जवाब न दे पाए सलमान
सलमान और प्रीति जिंटा एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि कई साल बाद इन दोनों ने एक साथ स्टेज शेयर किया। शो के दौरान प्रीति ने सलमान खान के साथ एक गेम खेला जिसमें वह एक्शन करके बता रही थीं और सलमान को गाना पहचानना था। इन दोनों ने इस गेम के दौरान काफी मस्ती की और शो में मौजूद दर्शकों ने भी इन दोनों की केमिस्ट्री को एन्जॉय किया।
सलमान ने प्रीति के कुछ सवालों का गलत जवाब दिया तो वहीं कुछ सवाल का जवाब सही दिया। प्रीति ने पहले एक्शन किया लेकिन सलमान ने उसे गलत पहचाना। इसके बाद प्रीति ने बैठ कर एक्शन किया तब सलमान ने सही जवाब दिया। सलमान ने कहा कि 'बूमरो' गाना है जो कि 'मिशन कश्मीर' फिल्म का है।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
प्रीति जिंटा की 'भैयाजी सुपरहिट' फिल्म 23 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अलावा सनी देओल, अमीषा पटेल और अरशद वारसी भी हैं। यह फिल्म काफी लंबे समय से रुकी हुई थी जो कि अब रिलीज हो रही है। प्रीति फिल्म का प्रमोशन करने घर के अंदर भी गई और एक टास्क भी किया। यह एपिसोड 11 नवंबर को टेलीकास्ट होगा।
आपको बता दें, इस बार घर से बेघर होने के लिए सोमी, रोमिल, दीपक और सुरभि नॉमिनेट हुए हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस बार घर से कोई भी बेघर नहीं होगा। लेकिन इतना जरूर है कि प्रीति जिंटा के द्वारा दिए गए टास्क में जो भी टीम जीतेगी वह नॉमिनेशन से अगले हफ्ते सुरक्षित हो जाएगी। ऐसा प्रीति ने घरवालों से खुद कहा है।
#Exclusive and #Confirmed!
There is no elimination this week
Retweet if you are happy now😂
Like if sad😓