बिग बॉस 12 में शुक्रवार से वीकेंड का वॉर एपिसोड शुरू हो जाएगा। आमतौर पर सलमान खान शनिवार और रविवार को वीकेंड का वॉर लेकर आते हैं। इससे पहले घर में फिनाले का बिगुल भी बज चुका है। कंटेस्टेंट को हर दिन मुश्किल चुनौतियां दी जा रही हैं। बुधवार को टास्क के बाद सुरभि राणा ने रोहित सुंचाती को पीछे छोड़ते हुए घर की नई कैप्टन बन गईं।
बिग बॉस 12: सलमान लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला, इस हफ्ते होंगे ये दो कंटेस्टेंट बेघर
शुक्रवार को जल्द शुरू हो रहे वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान डबल एविक्शन से कंटेस्टेंट को झटका देने वाले हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते घर से किसी को बेघर नहीं किया गया था। सलमान ने बताया था कि दो हफ्तों की वोटिंग के आधार पर एविक्शन होगा। अब ऐसे में चलिए टीवी पर प्रसारण से पहले ही हम आपको बताते हैं कि कौन से कंटेस्टेंट घर से बेघर होंगे।
#EXCLUSIVE AND #CONFIRMED
— The Khabri (@TheKhbri) December 6, 2018
Fisrt Only On #TheKhabri
Megha and Jasleen
Have Been Eliminated from The house!
Rt 🔃 If HAPPY
Like 💟 If SAD
पब्लिक मीटर और रियलिटी चेक सर्वे के मुताबिक रोमिल चौधरी और दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 के खिताबी जंग के दो दावेदार बताए जा रहे हैं। वोट के आधार पर दीपिका और रोमिल में टाइटल के लिए आखिरी जंग होगी। वहीं, रोमिल के बाद श्रीसंथ और फिर करणवीर बोहरा का नाम सामने आ रहा है।
इससे पहले बिग बॉस ने यह ऐलान कर दिया था कि जो स्कूल बस लक्जरी टास्क में विजयी होगा वो ना सिर्फ घर का अगला कैप्टन बनेगा बल्कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में भी शामिल हो जाएगा। साथ ही पिछले टास्क में घटी प्राइज मनी भी बढ़ जाएगी। बता दें कि इस टास्क के सफलतापूर्वक होने से शो की अब ईनामी राशि 45 लाख 35 हजार हो चुकी है।