बिग बॉस 12 के विजेता का नाम घोषित होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। फिलहाल घर में श्रीसंथ, दीपिका, दीपक, जसलीन, करणवीर, रोहित, मेघा, सोमी, रोमिल और सुरभि को मिलाकर 10 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। वहीं, सुरभि ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर शो के टॉप 5 में जगह बना ली है। लेकिन अब खबर आ रही है कि खिताबी जंग के लिए ये दो दावेदार रेस में सबसे आगे हैं..
बिग बॉस 12: फिनाले में इन 2 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी खिताबी जंग, ये रहा पक्का सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द खबरी के पब्लिक मीटर और रियलिटी चेक सर्वे के मुताबिक रोमिल चौधरी और दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 के खिताबी जंग के दो दावेदार बताए जा रहे हैं। वोट के आधार पर दीपिका और रोमिल में टाइटल के लिए आखिरी जंग होगी। वहीं, रोमिल के बाद श्रीसंथ और फिर करणवीर बोहरा का नाम सामने आ रहा है।
#PublicMeter #RealityCheck
Poll Results Over 22KVotes polled. #Rankings
1 #DipikaKakar 30%
2 #RomilChoudhary 27%
3 #Sreesanth 25%
4 #KaranvirBohra 19%
So its Confirmed Dipika and Romil will be Top 2 and will be fighting for Title@ms_dipika @Shoaib_Ibrahim1 @Chaudharysaab02 https://t.co/ryFcUNXmP1
बता दें कि इससे पहले स्कूल बस लक्जरी टास्क से पहले ही बिग बॉस ने यह ऐलान कर दिया था कि जो स्कूल बस लक्जरी टास्क में विजयी होगा वो ना सिर्फ घर का अगला कैप्टन बनेगा बल्कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में भी शामिल हो जाएगा। साथ ही पिछले टास्क में घटी प्राइज मनी भी बढ़ जाएगी। बता दें कि इस टास्क के सफलतापूर्वक होने से शो की अब ईनामी राशि 45 लाख 35 हजार हो चुकी है।
बता दें कि टास्क के अंत में रोहित, सोमी और सुरभि ही बस में बचे थे। लेकिन सोमी के भी टास्क से बाहर होने के चलते रोहित और सुरभि इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बन गए। लेकिन बताया जा रहा है कि सुरभि ने रोहित को मात दे कैप्टेंसी हासिल कर ली है और सीधे फाइनल में पहुंच गई हैं। वह फाइनल के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गई हैं।
आखिर में आपको बता दें कि पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्य भी इस हफ्ते नॉमिनेशन के कंटघरे में ही रहेंगे। इसमें रोमिल, दीपक, दीपिका, जसलीन और मेघा का नाम शामिल है।