बिग बॉस 12: फिनाले से पहले बड़ा उलटफेर, 'मास्टरमाइंड' और करणवीर बाहर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर की एक्सक्लूसिव खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के अनुसार, टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया है।इसके साथ ही विनर की रेस में 3 कंटेस्टेंट शामिल हो गए हैं। 'द खबरी' के मुताबिक बिग बॉस सीजन 12 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ पहुंच गए हैं।
Yes its Confirmed!#KaranvirBohra and #RomilChaudhary have been Eliminated from BB12#DEEPAK, #DIPIKA AND #SREESANTH are now Top 3 Finalist
— The Khabri (@TheKhbri) December 29, 2018
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ के बीच वोटों को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इन तीनों कंटेस्टेंट्स के पूरे खेल और व्यवहार पर नजर डालें तो बिग बॉस के शो में दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ के बीच हमेशा एक अच्छी बॉन्डिंग दिखने के मिली है। दीपिका ने श्रीसंथ को अपना भाई माना है।
साथ ही दीपिका कई मामलों में अपने स्टैंड पर खड़ी दिखीं। उनके अलावा श्रीसंथ का कई बार गुस्सैल अंदाज देखने में मिला है वहीं दीपक ज्यादा बातूनी होने की वजह से दर्शकों के प्रिय रहे हैं। ऐसे में विनर कौन होगा यह देखने काफी दिलचस्प होगा। फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए काफी उत्साहित है।
आपको बता दें कि शो के आखिरी पड़ाव पर मिडवीक एविक्शन के जरिए सुरभि राणा को बाहर कर दर्शकों को चौंका दिया। सुरभि के बाहर जाने से शो में उलटफेर देखने को मिला। शो में रहते हुए सुरभि ने कई टास्क भी किए और अपने झगड़ालू अंदाज की वजह से काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।