बिग बॉस सीजन 12 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । सलमान खान का ये पॉपुलर रियलिटी शो 16 सिंतबर से शुरू होने जा रहा है । कुछ दिन पहले शो की लॉन्चिंग के दौरान सलमान ने घर के पहले सदस्य से मिलवाया था । लॉन्चिंग पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पहुंचे थे । तब इस बात का खुलासा हुआ कि ये दोनों घर के पहले सदस्य होंगे ।
शो के अन्य कंटेस्टेंट को लेकर लंबे समय से अटकलें जारी हैं । अब जब शो शुरू होने में चंद दिन बचे हैं तो घर में आने वाले सदस्यों की लिस्ट लीक हो गई है। ये बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के नामी चेहरे हैं जो इस बार शो का हिस्सा बनेंगे । बिग बॉस 12 में इन 13 कंटेस्टेंट का आना तय माना जा रहा है ।
भारती और हर्ष के अलावा बिग बॉस के लिए दीपिका कक्कड़ का नाम फाइनल हो गया है । दीपिका के पति शोएब ने बताया कि दीपिका इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं । पहले खबर थी कि दीपिका और शोएब जोड़ी के तौर पर शो में आएंगे । दीपिका और शोएब की कुछ समय पहले शादी हुई थी और उसके बाद से उन्हें किसी टीवी सीरियल में नहीं देखा गया है ।
इसके बाद नाम आता है पम्मी आंटी का यानी सुमेर पसरीचा का । सुमेर कॉमेडियन के साथ एक एक्टर भी हैं । सुमेर पम्मी आंटी बन अक्सर लोगों को हंसाते दिखते हैं । उनके वीडियो को खूब पसंद किया जाता है । सुमेर शाहरुख खान की एक्टिंग करने के लिए भी जाने जाते हैं ।
अब बात करते हैं सृष्टि रोडे की । सृष्टि कई डेली सोप में बहू-बेटी का किरदार करते नजर आ चुकी हैं । हालांकि लंबे समय से वो किसी सीरियल में नजर नहीं आई हैं । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सृष्टि अपनी बिकिनी फोटो को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं ।