छोटे परदे का सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस सीजन 12 की रविवार को शुरूआत हो चुकी है। हर साल दर्शकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। शो के इतने मशहूर होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है सलमान खान और इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट हैं। बिग बॉस की दीवानगी का आलम यह है कि जब तक यह शो प्रसारित होता है तो अन्य शो पीछे छूट जाते हैं।
टीआरपी के मामले में भी बिग बॉस हमेशा आगे रहता है। शो के मेकर सलमान खान के स्टारडम का भी बखूबी फायदा उठाते हैं। वह लगातार कई साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस सब के बीच बिग बॉस का सीजन 12 अन्य सीजन के बेहद अलग है। इस वजह से भी शो के दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है।
सीजन 12 में बिग बॉस को निर्माताओं ने विचित्र जोड़ी का कॉन्सेप्ट दिया है। शो में 6 ऐसे लोगों की जोड़ियां दिखाई देंगी, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगी। इन 6 जोड़ियों के साथ-साथ शो में कुछ प्रतियोगी सोलो एंट्री भी लेंगे। सोलो एंट्री लेने वाले इन लोगों की जोड़ियां निर्माता अपने मुताबिक बनाएंगें।
बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट की एंट्री होने के बाद बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को नियमों की जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में सिंगल बनाम डबल का मुकाबला है। इसके बाद सभी सदस्यों को आराम करने की सलाह देकर बिग बॉस ने पहले दिन का कार्यक्रम समाप्त कर दिया।
बात करते बिग बॉस के पहले दिन की तो सलमान ने शो की शुरूआत करते हुए बताया कि इस बार यह शो जोड़ी वर्सेज सिंगल होगा। उन्होंने कहा बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब दो सदस्य पहले दिन ही घर से चले जाएंगे। बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट के तौर पर करणवीर बोहरा की एंट्री हुई। वह एक कथक डांसर हैं और उन्होंने 'देखा है जब से तुझको...' गाने पर परफॉर्म किया।