ये पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के घर में किसी जोड़े को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हो। जी हां, बात कर रहे हैं मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 की जहां 65 वर्षाय मशहूर गायक अनूप जलोटा अपनी 28 वर्षीय गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू को लेकर सोशल मीडिया पर पूरी तरह ट्रोल हो चुके हैं..ऐसे में बात करेंगे बिग बॉस के घर में बनी लवस्टोरी को लेकर ट्रोल हुई इन 5 जोड़ियों के बारे में...
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बिग बॉस सीजन 4 की जोड़ी सारा खान और अली मर्चेंट की। बता दें कि इस जोड़ी ने शो में बहुत सुर्खियां बटोरी थी। शो में दोनों को एक-दूसरे को प्यार होने के चलते सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई थी। लेकिन नेटिजंस को जवाब दे इस जोड़ी ने घर में शादी कर बिग बॉस में इतिहास रच डाला। बता दें कि बिग बॉस के घर में शादी करने वाली यह एकमात्र जोड़ी है।
बिग बॉस सीजन 4 में सारा और अली मर्चेंट की ही जोड़ी नहीं बल्कि इसी सीजन में एक्टर अश्मित पटेल और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक की जोड़ी भी बहुत पॉपुलर हुई थी। दोनों को घर में कई बार इंटिमेट होते हुए भी देखा गया था। बता दें कि घर से बाहर इनके बहुत चर्चे भी हो रहे थे। ऐसे में दोनों के घर के बाहर आने के बाद लोगोंं की नजर इन पर रही।
अब बात करेंगे बिग बॉस सीजन 7 की अरमान कोहली और तनिषा मुखर्जी की जोड़ी की। बता दें कि एक्टर अरमान कोहली और एक्ट्रेस तनिषा के बीच घर में चले अफेयर की लोगों ने खूब निंदा की थी। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस जोड़ी को जमकर ट्रोल कर भद्दे कमेंट्स किए गए थे। एक तरह से दोनों के बीच घर में बहुत इमोशनल ड्रामा देखा गया था।
शो के सीजन 7 में ही कुशाल टंडन और गौहर खान की जोड़ी भी बहुत हिट रही थी। शो में दोनों के बीच देखते ही देखते प्यार हो गया था। घर से बाहर आने के बाद भी काफी दिनों तक इस जोड़ी की चर्चा होती रही। लेकिन आपको बता दें कि दोनों में जल्द ही ब्रेकअप हो गया।