{"_id":"5ba0b566867a557ed4317836","slug":"big-boss-12-salman-gave-punishment-to-shivashish-mishara-here-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: सलमान खान को हुई इस करोड़पति कंटेस्टेंट से जलन, बोले- 'तू घर में एक हफ्ते में रो देगा'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: सलमान खान को हुई इस करोड़पति कंटेस्टेंट से जलन, बोले- 'तू घर में एक हफ्ते में रो देगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 12 का आगाज बहुत ही शानदार तरीके से हुआ। शो के प्रीमियर में दो बड़े पत्रकार और सीजन 10 के विनर मनवीर गूर्जर और सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे भी नजर आईं। वहीं, सलमान ने एक-एक कर घर में सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाई और टीवी कलाकारों ने डांस परफोर्मेंस कर घर में एंट्री ली। इस दौरान इंदौर से आए एक कंटेस्टेंट की सलमान ने जमकर क्लास ली...
2 of 6
bigg boss 12
बात कर रहे हैं बतौर कॉमनर जोड़ी आए कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा की। शिवा की जोड़ी सौरभ पटेल के साथ है जो एक किसान परिवार से हैं। बता दें कि शिवा एक बिजनेसमैन हैं और मॉडलिंग भी कर चुके हैं। सलमान ने उन्हें उनके जोड़ीदार संग स्टेज पर बुलाया और उनके बारे में पूछा।
3 of 6
TV Show
शिवा ने बताया कि उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है और उनके कपड़े विदेशों से आते हैं। बता दें कि शिवा के पास कई लक्जरी गाड़ियां भी हैं और साथ ही विदेशी ब्रांड की कई घड़ियां भी। सलमान शिवा की बातों को गौर से सुन उन्हें बार-बार ऊपर से नीचे देख रहे थें। वहीं, पैनल में बैठे न्यूज एंकर दिबांग ने भी उन पर सवाल दागा 'ये आप बोल रहे हैं या आपका पैसा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
TV Show
सलमान भी उनको बार-बार टारगेट कर रहे थें और कहा कि 'तू एक हफ्ते में रो देगा।' सलमान के रवैये से साफ लग रहा था कि सलमान को कहीं ना कहीं शिवा के लाइफस्टाइल और उनके पहलवान लुक से जलन हो रही थी। लेकिन चारों ओर बेतुके सवालों से घिरे शिवा ने सबका बहुत ही सरल अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
5 of 6
TV Show
लेकिन पैनल और सलमान ने शिवा के जोड़ीदार सौरभ से कोई सवाल नहीं किया। यहां तक कि न्यूज एंकर दिबांग ने शिवा को कम दिमाग वाला भी साबित करना चाहा। ऐसे में जब सौरभ और शिवा के घर में जाने की बारी आई तो सौरभ को घर में भेज दिया और शिवा का स्पेशल स्वागत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।