फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडिटर को गाली देने पर अंगूरी भाभी ने किया कपिल का सपोर्ट, बोलीं- 'उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो..'

Mon, 09 Apr 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 winner shilpa shinde support  to kapil sharma
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले एक लीडिंग वेबसाइट के एडिटर को ट्वीट कर गाली दी थी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था। इतना ही नहीं एडिटर और कपिल के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया। इसमें कपिल ने एडिटर को मारपीट की धमकी दी थी।

bigg boss 11 winner shilpa shinde support  to kapil sharma
शिल्पा शिंदे

मी‌डिया में खबर आई तो कपिल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इससे नाराज होकर चैनल ने शनिवार को कपिल का शो भी टेलीकास्ट नहीं किया। अब इस मामले में अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने कपिल को सपोर्ट किया है। शिल्‍पा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। 




 

bigg boss 11 winner shilpa shinde support  to kapil sharma
कपिल शर्मा

उन्होंने कहा, 'कपिल के साथ इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया को उन्हें थोड़ा स्पेस देना चाहिए। कोई तो बात है वर्ना इतना टैलेंटेड कलाकार ये सब नहीं बोल सकता है। सब जानते हैं कि विक्की लालवानी कितना टॉर्चर करके सवाल करते हैं। प्लीज आर्टिस्ट अपने एक्सपीरियंस शेयर करें।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 winner shilpa shinde support  to kapil sharma
कपिल शर्मा

'हम सब इंसान हैं। गलती किससे नहीं होती। गाली कौन नहीं देता। चढ़ते सूरज को सब सलाम करते हैं। प्लीज आप सब उन्हें माफ कर दें। मीडिया से गुजारिश है कि उन्हें थोड़ा स्पेस दें।' बता दें कि इस वाकये के बाद कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर और गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस, प्रीति की बहन नीति सिमोस और एडिटर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।


विज्ञापन
bigg boss 11 winner shilpa shinde support  to kapil sharma
कपिल शर्मा

कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड और उनकी पूर्व मैनेजर प्रीति सिमोस ने कपिल के इस बर्ताव पर बड़ा खुलासा किया है। प्रीति ने कहा - 'कपिल एक साल से गिन्नी के साथ हैं। वो एक साल पहले जैसे थे अब वैसे नहीं हैं। उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं लगती। उन्हें सुसाइड के ख्याल आ रहे होंगे। जिस कपिल को मैं जानती हूं वो ऐसा काम नहीं कर सकते।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed