बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अनपी शादी को लेकर बड़ा खुसाला किया है। उन्होंने कहा कि वे शादी नहीं करेंगी क्योंकि वे अभी सिंगल ही खुश है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पहली शादी के टूटने पर भी बड़ी सीक्रेट बात बताई।
टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से फेमस हुईं पूर्व अंगूरी भाबी यानि कि शिल्पा शिंदे ने बताया है कि वे अभी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में उनके साथ क्या होगा वे नहीं जानती। लेकिन शादी को लेकर उन्होंने साफ कहा कि वे अभी शादी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन उन्होंने ये भी क्लियर किया वे ऐसा नहीं कह रही हैं कि वे शादी ही नहीं करेंगी।
बता दें कि 40 वर्षीय शिल्पा का अफेयर उनसे 3 साल छोटे टीवी एक्टर रोमित राज से था। दोनों में एक ही सीरियल में काम करने के चलते नजदीकियां बढ़ी थी। शिल्पा और रोमित राज के साथ 'मायका' और 'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। दोनों सीरियल मायका में एक-दूसरे के पार्टनर बने थे।
इसके बाद साल 2009 में दोनों ने गोवा में शादी करने का फैसला कर लिया था। शिल्पा और रोमित की शादी के कार्ड तक छप गए थे। इसी साल करवा चौथ के ठीक दो दिन पहले शिल्पा ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। शिल्पा को ये पता चल गया है कि रोमित एक डोमिनेटड पर्सन है लेकिन उनकी लाइफ में एक एडजस्टिंग पति की मांग है।
वहीं, शिल्पा की मां ने बताया कि रोमित शुरुआत में एक अच्छा लड़का था। लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलता गया और साथ ही उसकी फैमिली की भी सोच बिल्कुल अलग थी। ऐसे में शिल्पा ने शादी तोड़ने का फैसला लिया। शिल्पा की मां ने यहां तक कहा कि शादी के बाद तलाक हो इससे अच्छा था कि पहले ही रिश्ता खत्म कर लिया जाए।