बॉलीवुड में बहुत जल्द कामयाबी का मुकाम हासिल करने वाले एक्टर रणवीर सिंह की गिनती अब बड़े-बड़े एक्टर्स में आती है और जहां तक उनकी फिल्मों का सवाल है वे हर फिल्म में अपने रोल में घुल-मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला फिल्म 'पद्मावत' में निभाए 'खिलजी' के किरदार में ....
रणवीर सिंह बॉलीवुड के गुली ब्वॉय हैं और उनके स्टाइल और एक्टिंग का हर कोई कायल है। हाल ही में रणवीर ने फिल्म 'पद्मावत' में निभाए खलनायक खिलजी के किरदार को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बहुत ही चैलेंजिंग रोल था।
सबसे पहले उन्होंने ये बताया कि वे इस रोल को लेकर कहीं ना कहीं डरे हुए थे। लेकिन रणवीर का मानना है कि उन्हें चैलेंजिंग रोल का हमेशा से इंतजार रहता है जिसे बाकी एक्टर करने से कतराते हो। बता दें कि फिल्म में रणवीर का नेगेटिव रोल है फिर भी उन्होंने इस रोल को बखुबी निभाया क्योंकि उन्होंने ये कहा कि भंसाली की फिल्मों में नेगेटिव रोल भी बहुत मायने रखता है।
लेकिन इस बीच रणवीर ने अपने मन का एक डर भी शेयर किया कि जब वे इस रोल की स्क्रिप्ट पड़ रहे तो बहुत ही नर्वस थे और ये डर था कि इस रोल को करने के बाद वे इसी में ना डूब जाएं। लेकिन फिल्म में रणवीर के खिलजी लुक और एक्टिंग को देखने के बाद उनकी मेहनत का पता चलता है।
इतना ही नहीं रणवीर ने बताया कि मई के महीने में हुई फिल्म की शूटिंग में उन्हें जौहर वाला सीन शूट करना था और फिल्म सिटी मुंबई में मौसम का टेंप्रेचर भी बहुत ज्यादा था और उन्होंने बहुत ही भारी भरकम कॉस्टयूम पहना हुआ था। जिसे लेकर उन्हें बहुत ही ज्यादा दिक्कत हो रही थी।