{"_id":"5aab94474f1c1bab758b5aa7","slug":"bigg-boss-11-winner-shilpa-shinde-missing-puneesh-sharma-shared-picture-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss खत्म होने के 2 महीने बाद शिल्पा शिंदे को याद आया पुनीश, लिख डाली ये पोस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss खत्म होने के 2 महीने बाद शिल्पा शिंदे को याद आया पुनीश, लिख डाली ये पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde
'बिग बॉस' सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे इन दिनों घर में बिताए पलों को याद कर रही हैं। शिल्पा की बिग बॉस के घर में कम लोगों से बनी। शो खत्म हुए 2 महीने बीत चुके हैं इन दिनों शिल्पा घर के एक शख्स को इतना याद कर रही हैं कि उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
Trending Videos
shilpa shinde
शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरों का एक कोलॉर्ज बनाकर शेयर किया है। जिसमें वह हाथ में सफेद रंग का फूल पकड़े दिखाई दे रही हैं। वहीं एक तस्वीर में पुनीश और खुद। इस तस्वीर को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा - 'मिस यू पुनीश'।
Missing those awesome moments @puneesh4353 Miss u Puneesh 🤗
A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on
Puneesh Sharma
बिग बॉस में शिल्पा शिंदे कम ही लोगों से बातचीत करती थीं। जिसमें पुनीश शर्मा के बाद विकास गुप्ता का नाम शामिल था। पुनीश घर में हमेशा शिल्पा के साथ हर परिस्थिति में खड़े दिखाई दिए। ऐसे में शिल्पा ने सोशल मीडिया पर उस फूल की तस्वीर शेयर की जिसे पुनीश ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
puneesh and bandgi
- फोटो : instagram
आपको बता दें, इस समय पुनीश शर्मा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। पुनीश शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड बंदगी कालरा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट सेल्फी का पोज कॉपी किया है जिस वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं।
विज्ञापन
puneesh
कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो विराट को किस करते हुए नजर आ रही हैं। ठीक वैसा ही पोज पुनीश और बंदगी ने भी बनाया और सेल्फी शेयर की। जिसके बाद यूजर्स के निशाने पर आ गए। बदंगी और पुनीश पहली बार बिग बॉस में ही मिले थे जहां दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।