Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे के Winner बनने के चांस क्यों हो रहे हैं कम, जानिए 5 कारण
पहली वजह, तो जगजाहिर है कि शिल्पा नॉन परफॉर्मर हैं। किसी भी टास्क में उनका सबसे कम योगदान होता है। पिछले हफ्ते ही हुए 'बीबी माउंटेन टास्क' में जब घर का हर सदस्य अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इन सबमें शिल्पा सबसे पीछे रहीं थीं। दरअसल, टास्क के दौरान सभी लोगों को एक दूसरे का बैग उठाना था और घर से दूसरे सदस्य को उसके नाम का बैग खोलने से मना करना था। जहां घर के बाकि लोगों ने एक दूसरे से सपोर्ट मांगा लेकिन शिल्पा ने किसी से सपोर्ट के लिए नहीं कहा। वो पूरे टास्क में अकेले ही खेलती रहीं।
दूसरी वजह, शिल्पा का ओवरकॉन्फिडेंस है। टास्क के दौरान शिल्पा शिंदे की परफॉर्मेंस पर सवाल तो खड़े होते ही रहे हैं। वहीं उनका ओवरकॉन्फिडेंस भी साफ झलकता है। रविवार को हुए 'वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने पहली बार शिल्पा शिंदे की क्लास लगा दी। दरअसल एप्पी फिज कॉलर ने शिल्पा से पूछा कि आखिर वो टास्क में परफॉर्म क्यों नहीं करती क्या ये ओवर कॉन्फिडेंस है। जिस पर सलमान खान ने शिल्पा शिंदे से कहा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि फैन केवल उनके नहीं है बल्कि बाकी कंटेस्टेंट के भी हैं।
तीसरी वजह सट्टा बाजार है। खबरों के मुताबिक बिग बॉस के विनर को लेकर बाजार में करोड़ों का सट्टा लगा है। सट्टा बाजार पर यकीन करें तो बिग बॉस विकास गुप्ता को विनर बनाना चाहते हैं। जिससे कंपनी को करोड़ों का फायदा होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर भी एक ट्वीट वायरल हो रहा है कि जिसमें लिखा है, 'शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए बुरी खबर। बिग बॉस ने शिल्पा को हराने का फैसला लिया है। क्योंकि मुंबई के सट्टा बाजार में बिग बॉस विनर के लिए शिल्पा पर बहुत बड़ी शर्त लगी है। शिल्पा हारेंगी तो कंपनी मालामाल हो जाएगी। इस बात की जानकारी उस शख्स ने दी है जो इस बेटिंग में शामिल है।'
