फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे के Winner बनने के चांस क्यों हो रहे हैं कम, जानिए 5 कारण

Tue, 09 Jan 2018 12:33 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11 these 5 reasons why shilpa shinde is not winner
Shilpa Shinde
बिग बॉस 11 का फिनाले जैसे-जैसे पास आता जा रहा है विनर के नाम पर भी गहमागहमी तेज हो गई है। लव के घर से बाहर निकलने के बाद हर किसी को लग रहा है कि शिल्पा शिंदे ही बिग बॉस की विनर बनेंगी, लेकिन हम आपको वो 5 कारण बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से शिल्पा शिंदे के विनर बनने के चांसेस कम होते जा रहे हैं।


पढ़ें: Bigg Boss 11: लव की एक भूल ने करवाया शो ये बाहर वरना पलट देते पूरा गेम
Bigg Boss 11 these 5 reasons why shilpa shinde is not winner

पहली वजह, तो जगजाहिर है कि शिल्पा नॉन परफॉर्मर हैं। किसी भी टास्क में उनका सबसे कम योगदान होता है। पिछले हफ्ते ही हुए 'बीबी माउंटेन टास्क' में जब घर का हर सदस्य अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इन सबमें शिल्पा सबसे पीछे रहीं थीं। दरअसल, टास्क के दौरान सभी लोगों को एक दूसरे का बैग उठाना था और घर से दूसरे सदस्य को उसके नाम का बैग खोलने से मना करना था। जहां घर के बाकि लोगों ने एक दूसरे से सपोर्ट मांगा लेकिन शिल्पा ने किसी से सपोर्ट के लिए नहीं कहा। वो पूरे टास्क में अकेले ही खेलती रहीं।

Bigg Boss 11 these 5 reasons why shilpa shinde is not winner
SHILPA SHINDE

दूसरी वजह, शिल्पा का ओवरकॉन्फिडेंस है। टास्क के दौरान शिल्पा शिंदे की परफॉर्मेंस पर सवाल तो खड़े होते ही रहे हैं। वहीं उनका ओवरकॉन्फिडेंस भी साफ झलकता है। रविवार को हुए 'वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने पहली बार शिल्पा शिंदे की क्लास लगा दी। दरअसल एप्पी फिज कॉलर ने शिल्पा से पूछा कि आखिर वो टास्क में परफॉर्म क्यों नहीं करती क्या ये ओवर कॉन्फिडेंस है। जिस पर सलमान खान ने शिल्पा शिंदे से कहा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि फैन केवल उनके नहीं है बल्कि बाकी कंटेस्टेंट के भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 these 5 reasons why shilpa shinde is not winner
Shilpa Shinde

तीसरी वजह सट्टा बाजार है। खबरों के मुताबिक बिग बॉस के विनर को लेकर बाजार में करोड़ों का सट्टा लगा है। सट्टा बाजार पर यकीन करें तो बिग बॉस विकास गुप्ता को विनर बनाना चाहते हैं। जिससे कंपनी को करोड़ों का फायदा होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर भी एक ट्वीट वायरल हो रहा है कि जिसमें लिखा है, 'शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए बुरी खबर। बिग बॉस ने शिल्पा को हराने का फैसला लिया है। क्योंकि मुंबई के सट्टा बाजार में बिग बॉस विनर के लिए शिल्पा पर बहुत बड़ी शर्त लगी है। शिल्पा हारेंगी तो कंपनी मालामाल हो जाएगी। इस बात की जानकारी उस शख्स ने दी है जो इस बेटिंग में शामिल है।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 11 these 5 reasons why shilpa shinde is not winner
Shilpa Shinde
चौथी वजह, शिल्पा का हमेशा किचन में रहना है। जिसकी वजह से हिना खान ने उन पर कई बार निशाना साधा है। घरवालों के साथ हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए पत्रकार भी शिल्पा के हमेशा किचन में रहने पर सवाल खड़े करते हैं। एक पत्रकार ने शिल्पा शिंदे से पूछा कि आखिर वो हमेशा किचन में क्यों रहती हैं, वहीं टास्क में उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं होता है। जिस पर हिना खान भी तंज कसते हुए कहती हैं कि 'मैं हमेशा किचन में नहीं खड़ी रह सकती हैं।'  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed