इन दिनों बिग बॉस के घर में 'विकास सिटी' नाम का एक टास्क चल रहा है। इस टास्क में विकास तानाशाह बने हैं। बाकी बचे घरवाले हिना खान, पुनीश शर्मा और शिल्पा शिंदे विकास सिटी के नौकर हैं। इस टास्क में विकास किसी भी नौकर से जो काम कहेंगे वो उन्हें करना पड़ेगा।
Bigg Boss की चालबाजी को समझ गया ये कंटेस्टेंट, फिनाले से 3 दिन पहले Winner किया घोषित
अगर कोई भी नौकर उनका काम करने से मना करता तो वो अपने नाम का बजर बजाकर इस टास्क से बाहर निकल सकता है। इसके बदले में उस कंटेस्टेंट के हिस्से के 3 लाख रुपए विकास को मिल जाएंगे। अगर तीनों ने विकास से परेशान होकर बजर दबाया तो विकास को 9 लाख रुपए मिलेंगे।
पढ़ें- Bigg Boss 11: घर से आउट होने पर आकाश को लगा सदमा, बाहर आते ही दे दिया ये बड़ा बयान
साथ ही ये 9 लाख रुपए प्राइज मनी से कट जाएंगे। विकास ने टास्क शुरू होते ही पुनीश को गंजा होने को कहा। लेनिक पुनीश ने ऐसा करने से मना कर दिया और बजर बजा दिया। पुनीश के लिए ये टास्क खत्म हो चुका है। वहीं हिना और शिल्पा अभी भी टास्क में बने हुए हैं।
Finale week mein ho rahi hai Shilpa Shinde aur @lostboy54 ke beech pyari si nokjhok! Promo 4#BB11. #BBSneakPeek pic.twitter.com/CpXhnHZiqN
विकास, शिल्पा और हिना को अजीबो-गरीब काम करने को दे रहे हैं। इस बीच पुनीश का एक ऐसा बयान सामने आया है जिससे विकास के विनर बनने की संभावना बढ़ गई है। पुनीश ने विकास से कहा, 'तू ही विनर बनेगा। क्योंकि इससे पहले ये तानाशाह वाला टास्क गौतम गुलाटी को मिला था और वो ही विनर बना। चाहे तू मुझसे पेपर पर लिखवा ले।'
पढ़ें- पोर्न स्टार के साथ God, Sex and Truth ला रहे राम गोपाल वर्मा, पोस्टर ने ही मचा दिया हंगामा
ये सुनकर विकास कहते हैं, 'नहीं ऐसा कुछ नहीं है।' वहीं शिल्पा ये बात सुनकर मुस्कुरा देती हैं। लेकिन पुनीश का इशारा ठीक भी था। अगर पिछले सीजन से कंपेयर किया जाए तो विकास को भी वही टास्क दिया गया है जो बिग बॉस 8 के विनर गौतम को मिला था। मेकर्स पर ये आरोप पहले से ही लग रहे हैं कि वो विकास को विनर बनाना चाहते हैं।