फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss की चालबाजी को समझ गया ये कंटेस्टेंट, फिनाले से 3 दिन पहले Winner किया घोषित

Fri, 12 Jan 2018 11:06 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant puneesh sharma declared the winner in house
बिग बॉस

‌इन दिनों बिग बॉस के घर में 'विकास सिटी' नाम का एक टास्क चल रहा है। इस टास्क में विकास तानाशाह बने हैं। बाकी बचे घरवाले हिना खान, पुनीश शर्मा और शिल्पा शिंदे विकास सिटी के नौकर हैं। इस टास्क में विकास किसी भी नौकर से जो काम कहेंगे वो उन्हें करना पड़ेगा।

bigg boss 11 contestant puneesh sharma declared the winner in house
बिग बॉस

अगर कोई भी नौकर उनका काम करने से मना करता तो वो अपने नाम का बजर बजाकर इस टास्क से बाहर निकल सकता है। इसके बदले में उस कंटेस्टेंट के हिस्से के 3 लाख रुपए विकास को मिल जाएंगे। अगर तीनों ने विकास से परेशान होकर बजर दबाया तो विकास को 9 लाख रुपए मिलेंगे।

पढ़ें- Bigg Boss 11: घर से आउट होने पर आकाश को लगा सदमा, बाहर आते ही दे दिया ये बड़ा बयान

bigg boss 11 contestant puneesh sharma declared the winner in house
बिग बॉस

साथ ही ये 9 लाख रुपए प्राइज मनी से कट जाएंगे। विकास ने टास्क शुरू होते ही पुनीश को गंजा होने को कहा। लेनिक पुनीश ने ऐसा करने से मना कर दिया और बजर बजा दिया। पुनीश के लिए ये टास्क खत्म हो चुका है। वहीं हिना और शिल्पा अभी भी टास्क में बने हुए हैं।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant puneesh sharma declared the winner in house
बिग बॉस

विकास, शिल्पा और हिना को अजीबो-गरीब काम करने को दे रहे हैं। इस बीच पुनीश का एक ऐसा बयान सामने आया है जिससे विकास के विनर बनने की संभावना बढ़ गई है। पुनीश ने विकास से कहा, 'तू ही विनर बनेगा। क्योंकि इससे पहले ये तानाशाह वाला टास्क गौतम गुलाटी को मिला था और वो ही विनर बना। चाहे तू मुझसे पेपर पर लिखवा ले।'

पढ़ें- पोर्न स्टार के साथ God, Sex and Truth ला रहे राम गोपाल वर्मा, पोस्टर ने ही मचा दिया हंगामा

विज्ञापन
bigg boss 11 contestant puneesh sharma declared the winner in house
Bigg Boss 11

ये सुनकर विकास कहते हैं, 'नहीं ऐसा कुछ नहीं है।' वहीं शिल्पा ये बात सुनकर मुस्कुरा देती हैं। लेकिन पुनीश का इशारा ठीक भी था। अगर पिछले सीजन से कंपेयर किया जाए तो विकास को भी वही टास्क दिया गया है जो बिग बॉस 8 के विनर गौतम को मिला था। मेकर्स पर ये आरोप पहले से ही लग रहे हैं कि वो विकास को विनर बनाना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed