{"_id":"5a583d6e4f1c1b1b3e8b456e","slug":"bigg-boss-11-contestant-hina-khan-shared-girls-problem-with-vikas-gupta-in-during-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: टास्क से बचने के लिए हिना ने विकास से कहा कुछ ऐसा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: टास्क से बचने के लिए हिना ने विकास से कहा कुछ ऐसा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
शिप्रा सक्सेना, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Hina Khan
बिग बॉस के घर में अक्सर कई बातें ऐसी हो जाती हैं जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। घरवालों को एक और नया टास्क मिला है जिसका नाम 'विकास सिटी' है। इस टास्क में विकास तानाशाह बनकर सभी घरवालों पर अपनी हुकूमत चलाएंगें। इस टास्क के दौरान हिना खास ने विकास गुप्ता से ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर पुनीश और शिल्पा हैरान रह गए।
vikas gupta
इस टास्क के अनुसार विकास तानाशाह बनकर सभी घरवालों को एक के बाद एक काम दे रहे थे। सबसे पहले उन्होंने पुनीश को बाल काटने का फरमान दिया जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया और बजर दबा दिया। इसके बाद विकास ने हिना को उनके कपड़े तहाने को कहा जिसे हिना पूरा करने के लिए चली गईं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: घर से आउट होने पर आकाश को लगा सदमा, बाहर आते ही दे दिया ये बड़ा बयान
पढे़ं- Bigg Boss 11: घर से आउट होने पर आकाश को लगा सदमा, बाहर आते ही दे दिया ये बड़ा बयान
Hina vikas
इस बीच जब विकास हिना को देखने आए कि वो टास्क कर रही हैं या नहीं तभी हिना ने विकास को इशारों में ऐसी बात कही दी जिसे सुनकर विकास और पुनीश के होश ही उड़ गए। उन्होंने कहा कि Girls problem हो गई है करीब दस मिनट पहले इसलिए पूल में मत भेजना। हिना की ये बात विकास ने मान ली। जिसके बाद विकास ने कहा कि आपके पास कोई साड़ी है तो उसे पहन लें।
पढे़ं- फिनाले वीक का Bigg Boss को नहीं मिला फायदा, TRP लिस्ट में टॉप-10 से बाहर
पढे़ं- फिनाले वीक का Bigg Boss को नहीं मिला फायदा, TRP लिस्ट में टॉप-10 से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Gupta
इसके बाद विकास ने शिल्पा को कुछ मीठा बनाने को कहा। सभी लोग किचन एरिया में बैठे हुए थे तभी विकास ने हिना से कहा कि आप कुछ देर तक चुप रहेगी। हिना ने पहले तो विकास की बात मान ली फिर बीच में बोलकर विकास को सॉरी कहा और ऐसा कई बार कहा। ये सब देखकर विकास भड़क उठे जिसके बाद दोनों की जुबानी जंग शुरू हो गई।
पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले में परफोर्म करने को तैयार हो रही अर्शी खान, पहनेंगी ये खास ड्रेस
पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले में परफोर्म करने को तैयार हो रही अर्शी खान, पहनेंगी ये खास ड्रेस
विज्ञापन
Hina Khan
इसी बीच पुनीश ने विकास से कहा हिना ने जो भी कहा है उस पर यकीन नहीं हो रहा ऐसा लग रहा है कि वो ये सब टास्क से बचने के लिए कर रही हैं। जिसके बाद विकास भड़क उठे और हिना पर नौटंकी करने का इल्जाम लगाने लगे। विकास का कहना है कि अगर आपको इतनी तकलीफ है तो इतनी ओवर एक्टिंग करने की जरूरत क्या है। ये बात इतनी बढ़ गई कि विकास ने हिना के साथ टास्क करने के लिए मना कर दिया। हालांकि टास्क की अवधि पूरी होने के बाद विकास हिना से बात करने आए।
पढे़ं- Bigg Boss 11: अगर ऐसा हुआ तो फिनाले से पहले विकास जीत लेंगे 9 लाख रुपये, अर्शी ने दिया ये मौका
पढे़ं- Bigg Boss 11: अगर ऐसा हुआ तो फिनाले से पहले विकास जीत लेंगे 9 लाख रुपये, अर्शी ने दिया ये मौका