{"_id":"5a0d8d424f1c1b60678bb987","slug":"bigg-boss-11-contestant-benafsha-soonawalla-boyfriend-varun-sood-request-to-eliminate-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: प्रियांक से बढ़ती नजदीकियों के बाद बेनाफशा के ब्वॉयफ्रेंड को उठाना पड़ा ये कदम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: प्रियांक से बढ़ती नजदीकियों के बाद बेनाफशा के ब्वॉयफ्रेंड को उठाना पड़ा ये कदम
Thu, 16 Nov 2017 06:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता
amarujala.com- Presented by: श्रीलता
Updated Thu, 16 Nov 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Varun Sood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में दर्शकों के लिए मनोरंजन का नया-नया तड़का लग रहा है। घर के अंदर जहां नए रिश्ते बन रहे हैं वहीं उन रिश्तों का असर बाहर देखा जा सकता है। इस कड़ी में अब नया नाम बेनाफशा सूनावाला के ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद का भी नाम जुड़ गया है जिन्होंने फैंस से अपील की है कि वे बोनाफशा को बचाने के लिए वोट ना करें।
2 of 4
Varun Sood
वरुण सूद ने कहा कि बेनाफशा शो में काफी परेशान हैं और वह चाहते हैं कि दर्शक हिना खान और सपना चौधरी को सेफ करें जिससे बेनाफशा शो से बाहर हो जाएं और अपने घर लौट आएं। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि कैमरे पर जो दिख रहा है उसके अलावा भी एक सच्चाई है। जब बेनाफ्शा शो से बाहर आएंगी तो इस मुद्दे पर सारी चीजें साफ हो जाएंगी।'
3 of 4
Varun Sood
दरअसल, 'बिग बॉस-11' के घर के अंदर बेनाफशा और प्रियांक शर्मा की नई जोड़ी बनती दिख रही है। दोनों को एक ही बेड पर सोते हुए देखा गया। इसके बाद घर के सदस्यों ने न सिर्फ उनकी इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की बल्कि दोनों को नेशनल टीवी पर ऐसा न करने के लिए भी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Varun Sood
गौरतलब है कि बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा के इंटीमेट रिश्ते की वजह से बंदगी के ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। इसके बाद बेनाफशा की बढ़ती नजदीकियों के कारण प्रियांक की गर्लफ्रेंड ने भी रिश्ता खत्म कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।