{"_id":"5a0d01324f1c1b8e698bbc6a","slug":"bandagi-kalra-father-admitted-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंदगी की हरकतों को देख पापा अस्पताल में भर्ती, मकान मालिक ने घर से निकाला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बंदगी की हरकतों को देख पापा अस्पताल में भर्ती, मकान मालिक ने घर से निकाला
Thu, 16 Nov 2017 11:40 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 में लड़ाई-झगड़े के अलावा अब कुछ ऐसी हरकतें भी हो रही हैं जिसके चलते न सिर्फ दर्शक बल्कि कंटेस्टेंट्स के घरवाले भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। घर में काफी कुछ ऐसा चल रहा है जो बाहर खबरों का हिस्सा बना हुआ है। पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जोड़ी फिलहाल अपने रोमांस के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले दिनों दोनों को एक ही रजाई में रोमांस करते देखा गया तो उसके बाद एक वीडियो में पुनीश ने बंदगी से कपड़े उतारने के लिए कहा। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में दोनों देर रात वॉशरूम में भी लॉक हुए।
इन दोनों की हरकतों का असर अब इनके घरवालों पर भी पड़ने लगा है। खबरों की मानें तो नेशनल टेलीविजन पर बंदगी की इन हरकतों को देखकर उनके पापा की तबीयत खराब हो गई है। ब्लडप्रेशर बढ़ने की वजह से बंदगी के पापा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में जहां बंदगी रहती है, उस घर के लैंडलॉर्ड ने भी बंदगी को घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
3 of 4
सूत्रों के अनुसार बंदगी के लैंडलॉर्ड नहीं चाहते हैं कि अब वो उनके घर में रहें। इसीलिए उन्होंने बंदगी के एक दोस्त को फोन करके बताया कि जैसे ही बंदगी बिग बॉस के घर से बाहर आएंगी, उनको घर खाली करना होगा। खबर है कि बंदगी पंजाब के बहुत छोटे से शहर से हैं और अब उनकी ये हरकतें उनके परिवार वालों के बर्दाश्त के बाहर होती जा रही हैं।
बंदगी के कारण हो रही बदनामी की वजह से उनके पिता की तबीयत खराब हो गई है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है। पुनीश और बंदगी को वीकेंड के वार में सलमान ने भी कहा था कि प्यार पर किसी का बस नहीं चलता लेकिन ये शो आपके मम्मी-पापा भी देख रहे हैं। इसलिए अगर यह सब आप अपने घरवालों के सामने कर सकते हैं तो ठीक है वरना ये सब न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।