फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: इस शादीशुदा कंटेस्टेंट पर आया था अर्शी का दिल, एक टास्क में हो गई 'प्रेग्नेंट'

Mon, 25 Dec 2017 09:31 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Mon, 25 Dec 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 arshi khan becomes pregnant lady of hiten tejwani child
Arshi Khan

बिग बॉस 11 से एक और कंटेस्टेंट अर्शी खान का सफर खत्म हो चुका है लेकिन बिग बॉस के घर में अर्शी और हितेन की नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आई। पूरे सीजन में अर्शी, हितेन को छेड़ती रहीं, यही नहीं जब हितेन की वाइफ गौरी प्रधान हितेन से मिलने पहुंची तब उन्होंने भी कहा कि उन्हें अर्शी की इस प्यार भरी नोंक झोंक से कोई प्रॉब्लम नहीं है। आगे की स्लाइड्स में देखिए बिग बॉस 11 में कब-कब दिखी अर्शी की मोहब्बत।

bigg boss 11 arshi khan becomes pregnant lady of hiten tejwani child
hiten tejwani

सलमान के सामने भी अर्शी खान ने हितेन से अपने प्यार का इजहार किया था। लग्जरी टास्क में तो वह हितेन को हंसाने के लिए 'प्रेगनेंट' तक बन गई थीं। इस कार्य के दौरान कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा गया था। एक टीम को रोबोट बनना था और दूसरी टीम को रोबोट से इमोशन निकलवाने थे। इस टास्क में पुनीश शर्मा साइंटिस्ट और कार्य के संचालक बनाए गए थे। टास्क में पहले हिना खान, प्रियांक शर्मा, हितेन तेजवानी और आकाश डडलानी रोबोट बने थे।
दूसरी तरफ अर्शी खान, विकास गुप्ता, लव त्यागी और शिल्पा शिंदे को इन रोबोट्स से इमोशन्स बाहर निकलवाने थे। टास्क के दौरान अर्शी खान 'प्रेग्नेंट' होने जैसी एक्टिंग की और रोबोट बने हितेन को हंसाने की कोशिश में जुट गई। जिसमें वो कामयाब भी रही

bigg boss 11 arshi khan becomes pregnant lady of hiten tejwani child
Arshi Khan

शो की शुरुआत से ही अर्शी हितेन के इर्द गिर्द रहती थीं। उन्होंने सभी घरवालों के सामने हितेन को 'हित्तू बेबी' और घर का 'असली मर्द' तक कहा। अपनी रंगीनी मिजाजी और बिंदास अदाओं के लिए मशहूर अर्शी खान हर टास्क को अलग ही लेवल पर ले पहुंची। एक टास्क के दौरान अर्शी ने हितेन से हाथों और पैरों पर लोशन लगाने को कहा। हद तो तब हो गई जब अर्शी ने स्विमिंग पूल में कूदकर उन्हें इंप्रेस करने का फरमान सुना डाला। अर्शी ने हितेन को कहा, मेरे बाल पीछे करो, जिस पर हितेन ने बहुत ही फनी रिएक्ट किया। बोले-बिग बॉस प्लीज मुझसे ऐसे अश्लील काम न करवाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 arshi khan becomes pregnant lady of hiten tejwani child
Hiten And Arshi

बिग बॉस के घर फिल्म 'तेरा इंतजार' का प्रमोशन करने पहुंचे एक्टर अरबाज खान और सनी लियोनी ने जमकर मस्ती की। ऐसे में सनी ने अर्शी से घर में सबसे ज्यादा मक्खन लगाने वाले कंटेस्टेंट का नाम पूछा तो अर्शी ने भी मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सीधे हितेन का नाम ले डाला। फिर क्या था, सनी ने अर्शी को हितेन के शरीर पर मक्खन लगाने का सुनहरा मौका दिया। वहीं, फूले ना समा रही अर्शी ने हितेन को रगड़-रगड़कर मक्खन लगाया। अर्शी मक्खन लगाते वक्त इतनी खो गई कि वे गाना भी गाने लगी। अर्शी का तो मन ही नहीं था कि हितेन को मक्खन लगाना बंद करे अंत में सनी ने हारकर अर्शी को रोक दिया।

विज्ञापन
bigg boss 11 arshi khan becomes pregnant lady of hiten tejwani child
Arshi Khan

घर के बाहर निकलते ही हितेन ने भी माना कि अर्शी के मन में उनके लिए सॉफ्ट कॉर्नर जरूर था। हितेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा विकास और अर्शी को जरूर दुख हुआ होगा। अर्शी ने भले ही चाहे कुछ भी किया हो लेकिन उसने मेरा कभी भी साथ नहीं छोड़ा हमेशा सपोर्ट किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed