फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: अर्शी खान नाइटी में दिखाएगी ग्रैंड फिनाले में जलवा, हितेन संग करेगी हॉट डांस

Fri, 12 Jan 2018 08:00 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Arshi Khan and Hiten will perform in a sexy dance number In Her Favourite Night Dress
बिग बॉस का 11वें सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार को होने वाले इसके ग्रैंड फिनाले के साथ ही इस सीजन के चैंपियन का फैसला भी हो जाएगा। इस फिनाले के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। सारे एलिमिनेटेड कंटेस्टेट रविवार को ग्रैंड सेरेमनी में नजर आएंगे। मगर घर के अंदर आवाम की फेवरेट बन चुकी एक जोड़ी फिनाले में महफिल लूटने के लिए अपनी कमर कस चुकी है।
Bigg Boss 11: Arshi Khan and Hiten will perform in a sexy dance number In Her Favourite Night Dress
हम बात कर रहे हैं शो के दो सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रहे अर्शी खान और हितेन तेजवानी की। घर के अंदर कभी तीखी नोंक-झोंक तो कभी प्यार भरी तकरार से फैंस की फेवरेट बन चुकी ये जोड़ी फिनाले पर एक प्यार भरा परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारे पास दोनों की डांस प्रेक्टिस की कुछ तस्वीरें हाथ लगी है, जिसे आपके सामने पेश किया जा रहा है।
Bigg Boss 11: Arshi Khan and Hiten will perform in a sexy dance number In Her Favourite Night Dress
अर्शी खान घर में हितेन के ऊपर दिल खोलकर प्यार लुटाते दिखती थीं वहीं हितेन, अर्शी के सामने आने से भी कतराते थे। अब देखना होगा कि एक स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए दोनों की केमिस्ट्री कैसे नजर आएगी। 'बॉलीवुड लाइफ' को दिए एक इंटरव्यू में खुद हितेन तेजवानी के साथ-साथ अर्शी खान की दोस्त महिमा सिंह पुरी ने भी इस खबर पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Arshi Khan and Hiten will perform in a sexy dance number In Her Favourite Night Dress
बिग बॉस के घर से मुंबई पहुंचीं अर्शी ने इस परफॉर्मेंस के लिए हितेन के साथ जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। खबर है कि ये परफॉर्मेंस एक रोमेंटिक नंबर पर होगा। आपको बता दें कि जब बिग बॉस के घर में हितेन से मिलने के लिए उनकी पत्नी गौरी पहुंची थीं तो उन्होंने अर्शी को उनके घर आने का न्यौता दिया था। इसी के चलते अर्शी हितेन और गौरी से मिलने मुंबई में उनके घर पहुंची थीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed