फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक

Thu, 27 Oct 2016 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 10 indiawale wins luxury budget task
बिग बॉस 10
बिग बॉस के घर में फिर से सत्ता बदल गई है। सेलिब्रिटीज फिर से घर के सेवक बन गए हैं। सेलिब्रिटीज को इस बात से फिर झटका लगा है, उनके पास बहुत कम वक्त तक ही घर की सत्ता रह पाई। उधर, मनु मोना से मौके मिलते ही फ्लर्ट करते दिखते हैं। 


आगे की स्लाइड्स में जानिए इतनी जल्दी फिर से सेवक कैसे बने घर वाले।

Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक

bigg boss 10 indiawale wins luxury budget task
बिग बॉस लॉन्ड्री
बिग बॉस ने घर की सत्ता परिवर्तन के लिए दोनों टीमों (इंडियावाले और सेलिब्रिटीज) को दूसरा 'लग्जरी बजट टास्क' दिया था। इसमें दोनों टीमों के बीच लॉन्ड्री कॉम्पिटीशन करवाया गया। इस मुकाबले के तहत दोनों टीमों को बिग बॉस की ओर से दिए लॉन्ड्री कार्य को पूरा करना था। बिग बॉस ने इस कार्य की देखरेख के लिए रोहन और नितिभा को विरोधी टीम के लिए क्वालिटी इंस्पेक्टर नियुक्त किया। 

Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक

bigg boss 10 indiawale wins luxury budget task
बिग बॉस 10
इस टास्क में दोनों टीमों को ज्यादा से ज्यादा कपड़े धोने थे। कपड़ों को लेकर दोनों टीमों के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। इस दौरान रोहन, मनु और नवीन के बीच झड़प हुई। अंत में नवीन प्रकाश ने सेलेब्रिटी टीम के धोए हुए कपड़ों पर पानी डाल दिया। भीगे हुए कपड़ों को बिग बॉस ने रिजेक्ट कर दिया। इस तरह इंडिया वाले लग्जरी बजट टास्क जीत कर फिर से घर के मालिक बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक

bigg boss 10 indiawale wins luxury budget task
मनु-मोना
मोना और मनु की 'लव स्टोरी'
इसी दौरान मोना और मनु के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। 9वें दिन देर रात को मनु रसोई में दूध पी रहा था। इसी दौरान मोना वहां आ गई। मनु ने मोना को दूध ऑफर किया तो उसने मना कर दिया। इस पर मोना ने मनु को दूध झूठा करने को कहा। मोना ने भी मनु के दूध से कुछ घूंट पी ली। बाद में मनु ने कहा कि अब वे उसी तरफ से पीएंगे जहां से मोना से झूठा किया है। 
विज्ञापन

Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक

bigg boss 10 indiawale wins luxury budget task
ओम स्वामी
बाबा पर बन रही है 100 करोड़ रुपये में फिल्म !
एक बार फिर बाबा ने अपने बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी पर सौ करोड़ रुपये में फिल्म बन रही है। इस फिल्म में अमेरिकन से लेकर इंडियन एक्टर काम कर रहे हैं। बाबा ने कहा कि एक शिष्य ने उन पर किताब लिखी, इसी किताब से स्क्रिप्ट तैयार कर फिल्म बनाई जा रही है। बाबा यहीं नहीं रुके उन्होंने बताया कि एक हॉलीवुड एक्टर पहले उनका घोर विरोधी होता था लेकिन बाद में उनका शिष्य बन गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed