'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) की इन दिनों खूब चर्चा है। दीपक 'बिग बॉस 12' के टॉप 3 फाइनिस्ट में से एक थे। शो के दौरान वह अपनी सादगी और मसखरी बातों से दर्शकों को एंटरटेन करते रहे। दीपक सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। इस बीच उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर एक बार फिर से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
इस शख्स को अचानक सामने देखते ही विमान में हैरान रह गए बिग बॉस 12 के 'बिहारी बाबू', बोले-मेरा सौभाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों दीपक को दादा साहेब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2018 मिला था लेकिन दीपक की खुशी का ठिकाना तब नहीं जब सफर के दौरान उनकी मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से हुई। दीपक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक तो हवाई यात्रा, उसमें भी बगल में माननीय पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सर हों, तो कितने सौभाग्य की बात है। समझ सकते हैं।'
देखें ट्वीट...
A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसे सुपरहिट फिल्म में गाना गा चुके सिंगर दीपक ठाकुर ने बहुत जल्द लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। बिग बॉस 12 में दीपक की परफॉर्मेंस की सबने तारीफ की थी। शो में दीपक का सोमी पर क्रश भी काफी चर्चा में रहा। शो के फाइनिस्ट बनने पर उन्हें बिहार का नाम रोशन करने के लिए भी शाबाशी मिली।
दीपक गाने की कला से शो के दूसरे कंटेस्टेंट और एक्टर करणवीर प्रभावित हुए और बिग बॉस के घर में ही उन्होंने दीपक से वादा कर दिया था कि अपनी अगली फिल्म में एक गाना वह जरूर दीपक की आवाज में रखेंगे। करणीवीर ने अपने वादे को पूरा किया। उन्होंने दीपक से अपनी अगली फिल्म के लिए एक गाना बनावा लिया है। करणवीर इस गाने को बड़े धूम-धाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी में भी हैं।
करणवीर ने बताया, 'दीपक ने एक बहुत ही खूबसूरत गाना बनाया है, ओ रे पिया रे... जो हमें बहुत पसंद आया है। अभी हमारी इस फिल्म के पोस्ट प्रॉडक्शन का काम चल रहा है, हमारी फिल्म इसी साल मई या जून के करीब रिलीज़ होगी। दीपक जब मुंबई आएंगे तो हम खूब हंगामा करेंगे और गानें को रिकॉर्ड भी किया जाएगा।'