फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 26: टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर 'अनुपमा' आगे, लीप के बाद दर्शकों को भाया 'गुम है किसी के प्यार में'

Thu, 06 Jul 2023 04:29 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 06 Jul 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 26 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हर हफ्ते नई-नई फिल्मों की रिलीज के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने हर बार की तरह 25वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा है। वहीं, इमली ने भी टॉप 5 में फिर से वापसी कर ली है। तो बिना देर किए चलिए बताते हैं कौन से सीरियल्स इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं...

barc trp week 26 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
रंजन शाही का शो 'अनुपमा' दर्शकों को बीच काफी पॉपुलर हो गया है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी बाकी के टीवी सीरियल यह भारी पड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। शो में दर्शकों को रुपाली गांगुली की अदाकारी काफी पसंद आ रही है। ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इंप्रेशंस भी वहीं बने हुए हैं, जहां पिछले हफ्ते थे। हालांकि, शो को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी इस शो के लिए फैंस का प्यार कम नहीं हो रहा है। इस हफ्ते शो को 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

barc trp week 26 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' अब 20 साल का लीप आने वाला है। इसी के साथ शो अब नए किरदारों के साथ नया मोड़ लेने वाली है। अपने दिलचस्प और मजेदार प्लॉट के साथ फैंस के बीच हाजिर है। शो के नए स्टार कास्ट के रुप में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे हैं। अपने दिलचस्प स्टोरी लाइन से यह शो फैंस के बीच काफी पॉपुरल हो रहा है। इस हफ्ते शो को 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 26 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई सालों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। मगर शो की स्टोरी लाइन दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। शो की कहानी के साथ ही किरदार भी काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। इस हफ्ते शो 2.2 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन
barc trp week 26 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read
इमली - फोटो : Social Media

इमली
इस हफ्ते के टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखा जा रहा है। कई सप्ताह से टीवी का पॉपुलर शो 'ये है चाहतें', जहां चौथे स्थान पर बना हुआ था। वहीं , इस हफ्ते 'इमली' ने इस शो को पछाड़ते हुए चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते 'इमली' ने 'ये है चाहतें' की जगह ले ली है। वहीं, इस हफ्ते शो को 1.9 इम्प्रेशंस मिले हैं। 

D50: धनुष की 'D50' की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म के पोस्टर में सुपरस्टार का दिखा दमदार अवतार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed