फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंदगी ने हिना से लिया ब्वॉयफ्रेंड का बदला, हितेन बोले- 'शाहरुख हूं मैं'

Mon, 25 Dec 2017 03:32 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
amarujala.com-written by: अरविंद Updated Mon, 25 Dec 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
 bandgi and hiten comments on hina and arshi khan in entertainment ki raat
hiten
बिग बॉस 11 के घर से बेघर हुए बंदगी और हितेन कलर्स चैनल के शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आए। इस शो में दोनों ने ही अपनी भड़ास निकाली। जहां एक तरफ बंदगी ने हिना के बारे में अनाप-शनाप बोला तो वहीं हितेन भी चुप नहीं रहे...
 bandgi and hiten comments on hina and arshi khan in entertainment ki raat
Bandgi and Hiten

बता दें कि बिग बॉस के घर में लगभग तीन महीने से सब्र का घूंट पी रहे हितेन तेजवानी आखिर बोल ही पड़े। मौका था कलर्स चैनल के नये शो एंटरटेनमेंट की रात का जहां हितेन और बंदगी को शो में बुलाया गया। साथ ही शो में बिग बॉस का माहौल बनाकर पूरा लुफ्त भी उठाया गया।

 bandgi and hiten comments on hina and arshi khan in entertainment ki raat
Hiten

शो में चार कलाकरों ने शिल्पा, हिना, अर्शी और आकाश का रोल प्ले किया। सबसे पहले हितेन तेजवानी को बुलाया गया। बता दें कि बिग बॉस में चुप रहने वाले हितेन इस शो मे खुलकर बोले और अर्शी खान को छिछोरी बताया साथ ही ये भी कहा कि वे अर्शी से शादी करने की बजाय राजपाल यादव को किस करके मर जाना पसंद करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
 bandgi and hiten comments on hina and arshi khan in entertainment ki raat
Bandgi

वहीं, इसके बाद बंदगी को बुलाया गया। उन्होंने सीधे जाते ही हिना खान को टारगेट करना शुरू कर दिया। बंदगी बोलीं- 'हिना अपने आपको डेली सॉप की क्वीन समझती है क्या.. अगर तीन महीने काम ना मिले तो ताश के पत्ते जैसी क्वीन की शक्ल हो जाती है। बता दें कि हिना ने बिग बॉस में पुनीश की शक्ल पर कमेंट्स किये थे जिस पर बंदगी ने कहा कि देख ली तुम्हारें रॉकी की शक्ल।' दरअसल रॉकी बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड हैं जो शो में भी आए थे।

विज्ञापन
 bandgi and hiten comments on hina and arshi khan in entertainment ki raat
bandgi and hiten

बता दें कि बंदगी और हितेन दोनों ही बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट रहे हैं और दोनों ही शो से बाहर हो चुके हैं। इस वीकेंड का वार में हितेन पर डोरे डालने वाली अर्शी खान घर से बेघर हो चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed