फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंदगी की हरकतों को देख पापा अस्पताल में भर्ती, मकान मालिक ने घर से निकाला

Thu, 16 Nov 2017 11:40 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 16 Nov 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
bandagi kalra father admitted in hospital

बिग बॉस 11 में लड़ाई-झगड़े के अलावा अब कुछ ऐसी हरकतें भी हो रही हैं जिसके चलते न सिर्फ दर्शक बल्कि कंटेस्टेंट्स के घरवाले भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। घर में काफी कुछ ऐसा चल रहा है जो बाहर खबरों का हिस्सा बना हुआ है। पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जोड़ी फिलहाल अपने रोमांस के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले दिनों दोनों को एक ही रजाई में रोमांस करते देखा गया तो उसके बाद एक वीडियो में पुनीश ने बंदगी से कपड़े उतारने के लिए कहा। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में दोनों देर रात वॉशरूम में भी लॉक हुए। 



पढ़ेंः Bigg Boss 11: रात डेढ़ बजे पुनीश और बंदगी एकसाथ गए वॉशरूम, बेशर्मी की हुईं हदें पार

bandagi kalra father admitted in hospital

इन दोनों की हरकतों का असर अब इनके घरवालों पर भी पड़ने लगा है। खबरों की मानें तो नेशनल टेलीविजन पर बंदगी की इन हरकतों को देखकर उनके पापा की तबीयत खराब हो गई है। ब्लडप्रेशर बढ़ने की वजह से बंदगी के पापा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में जहां बंदगी रहती है, उस घर के लैंडलॉर्ड ने भी बंदगी को घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। 

bandagi kalra father admitted in hospital

सूत्रों के अनुसार बंदगी के लैंडलॉर्ड नहीं चाहते हैं कि अब वो उनके घर में रहें। इसीलिए उन्होंने बंदगी के एक दोस्त को फोन करके बताया कि जैसे ही बंदगी बिग बॉस के घर से बाहर आएंगी, उनको घर खाली करना होगा। खबर है कि बंदगी पंजाब के बहुत छोटे से शहर से हैं और अब उनकी ये हरकतें उनके परिवार वालों के बर्दाश्त के बाहर होती जा रही हैं। 

पढ़ेंः सपना चौधरी ने बिग बॉस से की शिकायत, कहा- हिना खान को दरवाजा खोलकर बाहर फेंक दो

विज्ञापन
विज्ञापन
bandagi kalra father admitted in hospital

बंदगी के कारण हो रही बदनामी की वजह से उनके पिता की तबीयत खराब हो गई है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है। पुनीश और बंदगी को वीकेंड के वार में सलमान ने भी कहा था कि प्यार पर किसी का बस नहीं चलता लेकिन ये शो आपके मम्मी-पापा भी देख रहे हैं। इसलिए अगर यह सब आप अपने घरवालों के सामने कर सकते हैं तो ठीक है वरना ये सब न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed