एक जमाना था जब मनोरंजन जगत के कुछ गिने चुने सितारे राजनीति की राह पकड़ लेते थे। वहीं आज के समय में बहुत से सितारे ऐसे है जो इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए राजनीति की गलियो में जा रहे हैं। हाल ही में रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अरुण गोविल राजनीति में चले गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरुण गोविल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। हालांकि उनके अलावा रामायण और महाभारत के कई ऐसे सितारे हैं जो टीवी छोड़ राजनीति की राह पकड़ चुके हैं।
प्रभु श्रीराम से लेकर भगवान कृष्ण तक, राजनीति में उतर चुके हैं रामायण और महाभारत के ये मशहूर सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण गोविल
रामायण में श्रीराम का किरदार निभाकर घर घर मशहूर हुए अरुण गोविल हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सदस्यता दिलाई गई है। बता दें कि लॉकडाउन के वक्त जब रामायण दोबारा टीवी पर प्रसारित हुआ था तो अरुण गोविल की लोकप्रियता फिर बढ़ गई थी।
रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर दारा सिंह ने दर्शकों को अपना फैन बना लिया था। उन्हें हनुमान के किरदार में देखकर लोग उनकी पूजा करने लगे थे। दारा सिंह कभी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े, लेकिन वो बीजेपी के मनोनीत सदस्य जरूर बने थे। उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा भेजा था।
नीतीश भारद्वाज
पर्दे पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज को हमेशा ही भगवान माना गया। नीतीश भी बीजेपी का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी की टिकट से झारखंड के जमशेदपुर से 1996 में चुनाव लड़ा था। साथ ही उन्होंने जीत भी हासिल की थी। हालांकि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह से हार मिलने के बाद वो राजनीति से दूर हो गए।
रुपा गांगुली
महाभारत मे द्रौपदी बन लोगों को अपनी अदाकारी का फैन बनाने वाली रुपा गांगुली राजनीति जगत में काफी सक्रिय हैं। रुपा गांगुली अभी राज्यसभा की मनोनीत सदस्य हैं। पिछले विधानसभा में उन्होंने हावड़ा नॉर्थ से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी।