सनी लियोनी के बाद गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती कोई और नहीं बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान हैं। घर से बेघर होने के बाद भी अर्शी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं जिसकी वजह उनकी ड्रेस बन गई है। ये वही ड्रेस है जिसे वो आज रात ग्रैंड फिनाले में पहनेंगी।
खबरों की मानें तो अर्शी फिनाले में 6.25 लाख की ड्रेस पहनेंगी। इस गाउन की खासियत इसमें जड़े डिफरेंट स्टाइल के मोती है। अर्शी की पिंक कलर की गाउन के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो खूबसूरत लग रही हैं।
अर्शी की इस ड्रेस को रियाज गंगजी ने डिजाइन किया है। कुछ दिन पहले ही अर्शी को उनके स्टोर पर देखा गया था तभी से ये अटकलें आ रही थी कि वो इसी डिजाइनर का आउटफिट फिनाले में पहनने वाली हैं। हालांकि बाद में अर्शी ने इस बात पर मुहर लगा दी।
रियाज गंगजी अर्शी के फेवरेट डिजाइनर हैं और इस खास दिन के लिए वो इन्हीं की ड्रेस को पहनेंगी। इन तस्वीरों में अर्शी काफी अलग दिखाई दे रही हैं। हालांकि एक झलक में किसा का भी उनको पहचानना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है।
बिग बॉस में अर्शी को ज्यादातर नाइटी में ही देखा गया है ऐसे में उनका ये लुक उनके फैंस को काफी इंप्रेस कर सकता है। दिलचस्प बात ये है कि आज रात वो हितेन तेजवानी के साथ परफॉर्म करती दिखाई देंगी।