{"_id":"5a5ad33d4f1c1bed408b4c00","slug":"300-crore-money-riding-on-bigg-boss-11-contestant-shilpa-shinde-name-in-betting-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" फिनाले से पहले Bigg Boss से आई सबसे बड़ी खबर, सलमान खान भी सुनकर हुए हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिनाले से पहले Bigg Boss से आई सबसे बड़ी खबर, सलमान खान भी सुनकर हुए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde
15 हफ्ते बाद आज बिग बॉस सीजन 11 को अपना विनर मिल जाएगा। विनर का ताज किस पर सजेगा इसका खुलासा होने में तो कुछ समय बाकी है लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रेंड पर सट्टा लग चुका है। सट्टे की रकम कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि 300 करोड़ की है।
Shilpa Shinde
बीते कई हफ्तों से लोग शिल्पा शिंदे को विनर मान रहे हैं फिर चाहे सोशल मीडिया का ट्रेंड हो या फिर घर से बेघर हो चुके कंटेस्टेंट। ऐसे में Times of India ने शिल्पा शिंदे पर लगे सट्टे का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा की जीत पर 300 करोड़ का सट्टा लगा है।
Puneesh Sharma
कहा जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर और आसपास की जगहों पर करीब 1000 करोड़ का सट्टा लगा है। एक बुकी ने Times of India को बताया ज्यादातर लोगों की फेवरेट कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे है। करीब दिल्ली के 30 प्रतिशत लोगों ने उस पर सट्टा लगाया है जबकि पुनीश सबसे कम फेवरेट कंटेस्टेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde
इसके साथ ही बताया कि अगर हम लोग 1000 करोड़ की बात करें तो 300 करोड़ का सट्टा उसकी हार पर भी लगा है। हालांकि कुछ दिन पहले शिल्पा के नाम पर सट्टा लगने की खबरें सामने आई थीं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ट्विटर पर शख्स ने ट्वीट किया था।
Bad nws 4 Shilpa fans @BiggBoss ne Shilpa ko harane ka decison lya h bcz Mumbai k satta bazar(Betting) me BB wnnr k lye bahut badi bet lgi h Shilpa pe & agr Shlpa haregi to co. malamal ho jaegi, told by sm1 who s envolvd in bttng
Plz sprd ds @RealKruti101 @HerdHUSH @emocraze
— Farheen (@livejoyfullyf) January 2, 2018
Bad nws 4 Shilpa fans @BiggBoss ne Shilpa ko harane ka decison lya h bcz Mumbai k satta bazar(Betting) me BB wnnr k lye bahut badi bet lgi h Shilpa pe & agr Shlpa haregi to co. malamal ho jaegi, told by sm1 who s envolvd in bttng
Plz sprd ds @RealKruti101 @HerdHUSH @emocraze
— Farheen (@livejoyfullyf) January 2, 2018
विज्ञापन
shilpa shinde
ये ट्वीट कहां से वायरल हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ट्वीट में बिग बॉस को टैग किया गया था। फिलहाल शो का विनर कौन बनेगा इस राज से तो पर्दा आज रात उठेगा। खबरों की मानें तो पुनीश शर्मा ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर हो चुके हैं।