बिग बॉस 11 बीते दिन के एपिसोड के आखिर में पुनीश शर्मा सलमान खान से शराब की बात करते नजर आए थे जिसका मजेदार जवाब देते हुए सलमान ने कहा था कि टैप में पानी आता तो है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब इस शो में शराब की डिमांड की गई हो। इससे पहले अर्शी खान ने भी बिग बॉस से शराब की डिमांड की थी। वो इस सप्ताह घर से बाहर हो गई हैं।
अर्शी खान ने बिग बॉस से मांगी थी शराब, पीने की कैपेसिटी जान लव के उड़ गए थे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्शी बिग बॉस के घर में अपने ड्रामेबाजी और ताबड़तोड़ बोलने की वजह से ही हमेशा चर्चा में रही है। शो में कई बार अर्शी को बिग बॉस से अजीब डिमांड करते देखा गया था। अर्शी कभी अच्छे खाने की डिमांड करती थीं तो कभी सिगरेट की मांग करने लगती थीं। इसके साथ ही अर्शी बिग बॉस से शराब की डिमांड भी कर चुकी हैं। वह बिग बॉस से कहती हैं कि सिर्फ एक बड़ी बोटल दे दीजिए। अर्शी की इस डिमांड में उनका साथ लव त्यागी भी देते हैं। हालांकि अर्शी की ये मांग शो में टेलीकास्ट नहीं किया गया। ये वूट पर उनके एक अनदेखी वीडियो में नजर आया है।
इस वीडियो में अर्शी बेड रूम एरिया में कैमरा की तरफ देखते हुए कहती हैं कि बिग बॉस सिर्फ एक बड़ी बोटल दे दीजिए न और कुछ नहीं चाहिए। ये सुनते ही सामने बेड पर लेटे लव त्यागी भी अर्शी का साथ देते हैं। वो कहते हैं हां बिग बॉस प्लीज सिर्फ एक दे दीजिए और कुछ भी नहीं चाहिए। हम सब का पूरा दिन बन जाएगा। इतने में वहां मौजूद हिना खान अर्शी से पूछती हैं कि क्या मांग रही हो। लव बताता है कि शराब की डिमांड की जा रही है। अर्शी फिर से कैमरे की तरफ देखकर कहने लगती हैं कि बस एक बड़ी बोटल और चखना भेज दीजिए।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से Out होते ही अर्शी में जागा हितेन के लिए प्यार, कुछ ऐसा दे डाला बयान
हिना इस वीडियो में अर्शी से पूछती नजर आती हैं कि तुम्हारे घर में और कोई भी पीता है। अर्शी कहती हैं नहीं कोई भी नहीं। लव कहते हैं कि तेरी कितनी कैपेसिटी है। अर्शी कहती है कि मैं दस पेग पी लेती हूं। फिर लव कहते हैं कि कितने घंटे में अर्शी बोलती है तीन घंटे में। लव ये सुनकर कहता है कि तब तो ठीक है, तेरी कैपेसिटी अच्छी है। वहीं हिना बोलती हैं कि वो एक के बाद ही हिलने लगती हैं। हिना कहती हैं कि दो लेने के बाद उन्हें नींद आ जाती है।