{"_id":"5a407e124f1c1b86698c3a97","slug":"bigg-boss-11-arshi-khan-says-salman-khan-very-upset-with-my-eviction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट ने सलमान खान को लेकर कहा कुछ ऐसा, सुनकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट ने सलमान खान को लेकर कहा कुछ ऐसा, सुनकर नहीं होगा यकीन
Mon, 25 Dec 2017 12:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Full इंटरटेनिंग, सेक्सी अदाओं से सबको बांधकर रखने वालीं अर्शी खान अचानक बिग बॉस 11 से बाहर हो गईं। आखिर तक पुनीश के बाहर होने का ही अंदाजा लगाया जा रहा था, लेकिन बिग बॉस 11 में अर्शी खान का सफर खत्म हो गया है जो कि अर्शी खान के फैन्स के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वो अभी तक अच्छा खेल रही थीं। शो से बाहर आने के बाद अर्शी खान ने कई खुलासे किए। यही नहीं उन्होंने सलमान खान को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें कहीं।
बिग बॉस से बाहर आने के बाद अर्शी खान 'कलर्स चैनल' पर ही आने वाले अन्य शो 'इंटरटेनमेंट की रात' के एक एपिसोड में दिखेंगी। इसकी शूटिंग उन्होंने खत्म कर ली है। इसके अलावा वह कुछ दूसरे रिएलिटी शोज में भी नजर आएंगी।
3 of 5
Arshi Khan
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अर्शी खान ने स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'जनता ने उन्हें वोट नहीं दिया इस बात से मैं दुखी नहीं हूं। हां मैं जरूर आगे तक जाना चाहती थीं लेकिन अब घर से बाहर आने के बाद मुझे काफी सपोर्ट दिख रहा है। मैंने अभी तक नहीं देखा कि बिग बॉस का कोई कंटेस्टेंट इतना फेमस हो जाए कि लोग अपनी कार का शीशा हटाकर उसका नाम लेकर चिल्ला रहे हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस के घर में आपने भी देखा होगा कि अर्शी, सलमान खान से फ्लर्ट करने में पीछे नहीं रहतीं। उन्हें जब भी मौका मिलता वो सलमान को छेड़ती रहतीं थीं। शो से बाहर आने पर अर्शी ने सलमान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे बिग बॉस के घर से बाहर निकाले जाने पर सलमान खान भी बहुत दुखी थे। हम दोनों ही इस फैसले से हैरान रह गए। वहीं मेरे शो से बाहर आने पर विकास काफी अकेले पड़ गए। उन्हें इस तरह से अकेले छोड़कर आने पर मुझे दुख हुआ।'
विज्ञापन
5 of 5
Arshi Khan
अर्शी ने कहा कि 'लोग हमेशा मेरे बारे में बुरा सोचते थे। बिग बॉस के जरिए लोग असली अर्शी को पहचान पाए हैं। मैं चाहती हूं लोग जाने कि मैं अच्छी हूं या बुरी? मैं चाहती हूं कि मेरी नाइटीज भी लोग देंखे। जब उनसे आगे के प्लान्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह फिल्में करना चाहती हूं, साथ ही रिएलिटी शोज भी करना चाहती हूं। अभी मैंने 'इंटरटेनमेंट की रात' की शूटिंग खत्म करने वाला हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।