मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का चैट शो 'द कपिल शर्मा शो' फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो में नजर आने वाले सितारे भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह भी लंबे समय से दिखाई दे रही हैं। कपिल शर्मा अक्सर अर्चना का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। वह शो में अक्सर अर्चना पूरन सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू के नाम से भी चिढ़ाते हैं क्योंकि शो में जिस कुर्सी पर अर्चना बैठी हैं, वहां कभी नवजोत सिंह सिद्धू बैठा करते थे। ऐसे में जब नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में चुनाव हार गए तो सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें सिद्धू की शो में वापसी के साथ अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर खतरा दिखाया है। लेकिन अब इन सब मीम्स पर अर्चना पूरन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : Instagram
दरअसल, अर्चना पूरन सिंह ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने चुनाव नतीजों के बाद वायरल हो रहे तमाम मीम्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'लोगों को ऐसा लगता है कि मेरे पास बिल्कुल भी काम नहीं है। अगर सिद्धू साहब इस शो में वापस आ रहे हैं तो मैं जाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। वैसे भी ये कोई नई बात नहीं है कि मुझ पर ऐसे मीम्स बन रहे हैं और वायरल भी हो रहे हैं। ये पहले भी हो चुका है और मुझे फर्क नहीं पड़ता।'
3 of 5
अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अर्चना पूरन सिंह ने कहा, 'एक व्यक्ति ने शो छोड़कर राजनीति में जाने का फैसला किया। लेकिन उन्हें अभी भी शो का हिस्सा माना जाता है। लगातार उनके बारे में बातचीत हो रही है। शो को भी इससे जोड़कर देखा जाता है। मैं शो में एक अहम किरदार निभा रही हूं। शो में मेरे रोल की भी अहमियत है। मेरा मानना है कि मैं अपने किरदार को काफी अच्छे से निभा रही हूं। लेकिन ये बहुत अजीब है कि जब भी सिद्धू से जुड़ा कोई मुद्दा होता है, तब मुझ पर मीम्स बनना शुरू हो जाते हैं।
4 of 5
सिद्धू और अर्चना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह ने ये भी कहा कि अगर चैनल या फिर शो के प्रोड्यूसर सिद्धू को वापस लाना चाहते हैं, तो मैं इस शो को छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मैं इस शो से जाने के बाद अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर ध्यान दूंगी। बता दें कि अर्चना पूरन सिंह साल 2019 में इस शो से जुड़ी थीं और तब से ही वह शो का हिस्सा बनी हुई हैं।
5 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : social media
पहले भी वायरल हो चुके हैं मीम्स
जब नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया था तब भी ट्विटर पर अर्चना पूरन सिंह का नाम ट्रेंड होने लगा था। नेटिजन्स ने अनुमान लगाया था कि सिद्धू राजनीति को छोड़कर एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं। हालांकि, उन दिनों भी अर्चना पूरन सिंह ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि यह एक मजाक है, जो कई सालों से चला आ रहा है। उन्हें इस मजाक से कोई फर्क नहीं पड़ता है।