स्टार प्लस के मशहूर शो अनुपमां में रुपाली गांगुली के बड़े बेटे का किरदार निभा रहे आशीष मेहरोत्रा के पिता का निधन हो गया। आशीष ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। आशीष के पोस्ट पर फैंस के साथ साथ रुपाली गांगुली ने कमेंट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नहीं रहे 'अनुपमां' फेम आशीष मेहरोत्रा के पिता, वीडियो साझा कर लिखा- बहुत कुछ अनकहा रह गया
आशीष ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है। इसमें वो अपने पिता को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आशीष ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे चैंप, आपने भले ही मुझे बाहरी दुनिया में छोड़ दिया हो, लेकिन अंदर आप मेरे अभी भी बसे हैं, शायद पहले से भी कई ज्यादा पास हैं'।
आगे उन्होंने लिखा,'हम दोनों का शरीर अलग जरूर हो गया हो लेकिन आत्मा अभी भी एक है। माफ कीजिएगा मैं यहां स्वार्थी हो रहा हं आप सिर्फ मेरे पापा हो, ये लाइन मेरी आपके लिए है। मैं जानता हूं कि आप हमें छोड़कर नहीं गए हो। मैं आपको इसी तरह पकड़े हुए हूं और आपको जाने नहीं देना चाहता। आई लव यू पापा। मैं नहीं कह सकता, आप हमारे साथ हो बहुत कुछ अनकहा रह गया'।
View this post on Instagram
आशीष के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस गमगीन हो गए हैं। सब उन्हें इस दुख को बर्दाश्त करने का ढांढस बंधा रहे हैं। आशीष ने अपने पिता संग स्टेज पर की भी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'मेरा हंसता हुआ चेहरा जो हर तरफ केवल खुशियां ही बांटता है। आपका भांगड़ा पर कूदना, इसी तरह मैं आपको अपने पास रखना चाहता हूं, पापा'।
View this post on Instagram
A post shared by Aashish K.N Mehrotra (@kedaraashish)
बता दें कि इन दिनों आशीष मेहरोत्रा सीरियल 'अनुपमां' में रुपाली गांगूली के बड़े बेटे परितोश शाह का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।